तेलंगाना सरकार को चुनाव आयोग ने दिया झटका, कहा- रोक दीजिए रायथु बंधु योजना के तहत सभी भुगतान

Published : Nov 27, 2023, 02:44 PM ISTUpdated : Nov 27, 2023, 03:12 PM IST
KCR

सार

चुनाव आयोग ने तेलंगाना सरकार को आदेश दिया है कि रायथु बंधु योजना के तहत किए जाने वाले सभी भुगतान को रोक दे। 

हैदराबाद। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। इससे पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को बड़ा झटका दिया है। आयोग ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार से कहा है कि वह रायथु बंधु योजना के माध्यम से किसानों को किए जाने वाले सभी भुगतान रोक दे। चुनाव आयोग ने पैसे बांटने के तेलंगाना सरकार के अधिकार को वापस ले लिया है।

चुनाव आयोग ने आदेश दिया, "इस योजना के तहत तब तक कोई भुगतान नहीं किया जाएगा जब तक कि तेलंगाना राज्य में सभी रूपों में आदर्श आचार संहिता लागू है।" इसका मतलब है कि नई सरकार बनने तक राज्य सरकार किसानों को पैसे नहीं दे पाएगी।

चुनाव आयोग ने पहले दी थी रबी की किस्त बांटने की अनुमति

शुरू में चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू होने के बाद भी राज्य सरकार को किसानों के बीच रबी की किस्त बांटने की अनुमति दी थी। यह अनुमति कड़ी शर्तों के साथ आई थी। इसमें 30 नवंबर को मतदान से पहले किसी तरह की सार्वजनिक घोषणा पर रोक शामिल थी।

चुनाव आयोग ने अपना रुख पलटते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस अनुमति को वापस लेने की सूचना दी। यह फैसला रबी किश्तों के जल्द वितरण के संबंध में राज्य के वित्त मंत्री की सार्वजनिक घोषणा के जवाब में आया है।

रायथु बंधु योजना क्या है?

रायथु बंधु योजना 2018 में बीआरएस द्वारा शुरू की गई थी। इससे राज्य के किसानों को फसल लगाने के लिए 5,000 रुपए प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता दी जाती है। सरकार लाभार्थी किसानों को साल में दो बार धनराशि देती है। अब तक बीआरएस सरकार किसानों को 10 बार फंड जारी कर चुकी है। 2018 में योजना की शुरुआत के बाद से तेलंगाना सरकार ने 65,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की है।

यह भी पढ़ें- चुप बैठो-सुनना हो तो सुनो नहीं तो गेट आउट, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सरेआम भड़क गए-Watch Video

वित्त वर्ष 2018-19 के बजटीय आवंटन में इस योजना के लिए 12,000 करोड़ रुपए अलग रखे गए थे। वर्ष 2023-24 के लिए इसे बढ़ाकर 15,075 करोड़ रुपए किया गया है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना में चुनाव प्रचार से पहले पीएम मोदी ने की वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा, देखें खास तस्वीरें

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान