अब कितने राज्यों में बीजेपी की सरकार, 3 स्टेट तक सिमट गई कांग्रेस, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए क्या हैं इसके मायने?

तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार 12 राज्यों में हो जाएगी। वहीं, कांग्रेस पार्टी सिर्फ 3 राज्यों तक ही सिमट गई है। कुछ ही महीनों के बाद लोकसभा चुनाव भी होने हैं।

 

Manoj Kumar | Published : Dec 4, 2023 4:11 AM IST / Updated: Dec 04 2023, 09:42 AM IST

Election Results 2023. भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्य जीत लिए हैं। इसके बाद बीजेपी की सरकारें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, हरियाणा, उत्तराखंड, त्रिपुरा, मणिपुर, गोवा और अरूणाचल प्रदेश में बन गई हैं। जबकि महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भाजपा गठबंधन की सरकारें हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की सरकार देश के सिर्फ तीन राज्यों तक ही सिमटकर रह गई है।

2024 के लोकसभा चुनाव पर क्या असर

Latest Videos

विधानसभा में इस जीत के साथ ही अब लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। 12 राज्यों में बीजेपी की सरकार के साथ ही पार्टी अब देश की 41 प्रतिशतक पॉपुलेशन पर शासन कर रही है जबकि गठबंधन को मिला दिया जाए तो करीब 50 प्रतिशत आबादी पर भारतीय जनता पार्टी की पकड़ है। यह रेशियो इसे लोकसभा चुनाव 2024 में आगे करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने विजय भाषण में पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि यह 2024 में हैट्रिक की गारंटी है। लेकिन इतना तय है कि देश की जनता भ्रष्टाचार, परिवारवादी राजनीति और मनमानेपन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर वोटिंग कर रही है।

बीजेपी 12 तो कांग्रेस 3 राज्यों में चला रही सरकार

बीजेपी के खाते में राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल हो गए हैं। इसके बाद पार्टी 12 राज्यों में सत्ता संभाल रही है जबकि 5 राज्यों में गठबंधन की सरकारें हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी अब कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में ही सत्ता में है। कांग्रेस सिर्फ 8.51 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करती है। जबकि बिहार, झारखंड में कांग्रेस पार्टी गठबंधन में शामिल है और इसे भी जोड़ दिया जाए तो कांग्रेस देश की 19.84 प्रतिशत आबादी पर शासन कर रही है। इस चुनाव ने उत्तर भारत में बीजेपी की पकड़ को सामने रखा है, जो भारतीय जनता पार्टी का मजबूत किला बन चुका है।

इंडी अलायंस में कांग्रेस हुई कमजोर

बीजेपी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का इंडी अलायंस बना है लेकिन तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो गई है। गठबंधन में शामिल की दलों ने कांग्रेस पर कमेंट भी किए हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता बीजेपी ने छीन ली है। इससे कांग्रेस की कमजोरी सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस ने बयान दिया है कि यह बीजेपी की जीत नहीं बल्कि कांग्रेस की हार है। ममता बनर्जी ने कांग्रेस को जमींदारी मेंटिलिटी वाली पार्टी तक बता दिया है।

यह भी पढ़ें

Assembly Polls 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान-छत्तीसगढ़ में BJP से हार पर क्या बोले राहुल गांधी?

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Ganesh Chaturthi 2024: देखें लालबागचा राजा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली पहली झलक | LaLbaugcha Raja
Vinesh Phogat Joins Congress: आते ही विनेश फोगाट ने दिखा दिए अपने तेवर, BJP का चिट्ठा खोला
Dharmpal Singh Video Viral: 'पुलवामा क्या है' फंस गए योगी के मंत्री #Shorts
AAP LIVE : Haryana के Meham में Sunita Kejriwal जी की बदलाव जनसभा | Haryana Elections 2024
Vinesh Phogat ने छोड़ दी रेलवे की नौकरी, जानिए क्या है आगे का प्लान । Bajrang Punia