दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में कोविड के बाद लगातार बदल रहीं सरकारें, केवल भारत में मोदी सरकार को दुबारा जनादेश

Published : Jun 14, 2024, 09:04 PM IST
G7 summit

सार

जी7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे देशों में अकेले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो जनादेश लेकर वापस लौटे हैं। अन्य सभी या तो सर्वे में पीछे चल रहे हैं या उनके खिलाफ जनता ने जनादेश दे दिया है।

G7 Summit Leaders Interesting facts: कोविड महामारी ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी थी। कोरोना की वजह से त्राहिमाम करती जनता ने अपनी सरकारों को स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए जिम्मेदार माना। आलम यह कि दुनिया के तमाम लोकतांत्रिक देशों में कोविड के बाद हुए चुनाव में सरकारों या चुने हुए राष्ट्राध्यक्षों को हटना पड़ा। जनता का जनादेश इनके खिलाफ रहा। जी7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे देशों में अकेले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो जनादेश लेकर वापस लौटे हैं। अन्य सभी या तो सर्वे में पीछे चल रहे हैं या उनके खिलाफ जनता ने जनादेश दे दिया है।

कोरोना काल के बाद विभिन्न देशों के आए चुनाव नतीजे...

भारत - पीएम मोदी की अगुवाई में मौजूदा एनडीए गठबंधन सरकार में है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले चुके हैं।

अमेरिका - यूएस राष्ट्रपति को 2020 में कोविड के दौरान जनता ने बाहर की राह दिखा दी थी। जबकि निवर्तमान राष्ट्रपति जो बिडेन, राष्ट्रीय जनमत सर्वे में पीछे चल रहे हैं।

इंडोनेशिया - मौजूदा गठबंधन पीडीआई-पी 2024 में गेरिंड्रा उम्मीदवार से बड़े अंतर से राष्ट्रपति चुनाव हार गया।

ब्राजील - मौजूदा राष्ट्रपति को 2022 में रन-ऑफ चुनावों के बाद वोट से बाहर कर दिया गया।

जापान - मौजूदा पार्टी दो बार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बदलने के बाद 2021 में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही।

फिलीपींस - वर्तमान उपराष्ट्रपति 2022 में राष्ट्रपति चुनाव में चुनौती देने वाले से हार गए।

जर्मनी - पूर्व चांसलर के सत्तारूढ़ गठबंधन ने 2021 में अब तक की सबसे खराब हार दर्ज की है। इससे तीसरे पक्ष से नए चांसलर के लिए रास्ता बना जोकि लगभग दो दशकों के बाद सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।

थाईलैंड - 2023 के आम चुनावों में मौजूदा प्रधानमंत्री की पार्टी का वोट शेयर तो विपक्षी दलों के सामने गिरा ही, कई सीटें भी पार्टी ने गंवा दी।

यूनाइटेड किंगडम - मौजूदा सरकार, कई बार अपने प्रधानमंत्री बदल चुकी है लेकिन इसके बाद भी आम चुनावों के पहले सरकार के पक्ष में जनमत सर्वे का रिपोर्ट काफी खराब है। सर्वे में मौजूदा सरकार बुरी तरह से पिछड़ रही है।

फ्रांस - मौजूदा राष्ट्रपति 2022 में फिर से चुने गए थे। इस चुनाव में किसी भी कैंडिडेट को बहुमत नहीं मिला था।

दक्षिण अफ्रीका - ANC यहां 30 साल से शासन कर रही थी लेकिन 2024 में इसने अपना बहुमत खो दिया।

इटली - वर्तमान सरकार 2022 में विपक्षी गठबंधन के बहुमत के साथ हार गई।

कोलंबिया - मौजूदा पार्टी 2022 में राष्ट्रपति चुनाव हार गई जिसमें विपक्षी वामपंथी उम्मीदवार ने रन-ऑफ के बाद पहली बार जीत हासिल की थी।

दक्षिण कोरिया - मौजूदा पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार 2022 में विपक्षी पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार से हार गया।

स्पेन - 2023 के आम चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला क्योंकि सत्ता में मौजूदा पार्टी सीटों और वोट शेयर दोनों में विपक्षी पार्टी से दूसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें:

G7 summit: पीएम मोदी ने ग्लोबल लीडर्स के साथ की द्विपक्षीय वार्ता, आउटरीच देश के रूप में जी7 में भाग ले रहा भारत

PREV

Recommended Stories

Weather Alert: अगले 5 दिन कोहरा, ठंड का डबल अटैक, दिल्ली से केरल तक का हाल जानिए
School Holiday Today: आज स्कूल खुले हैं या बंद? दिल्ली-यूपी से चेन्नई-केरल तक बड़ी अपडेट