भारत में कोरोना: हर दिन 100 से कम संक्रमितों की मौत हो रही है, 82 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगी वैक्सीन

Published : Feb 15, 2021, 07:40 AM IST
भारत में कोरोना: हर दिन 100 से कम संक्रमितों की मौत हो रही है, 82 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगी वैक्सीन

सार

भारत में एक अक्‍तूबर 2020 से कोविड-19 के नए मरीजों की प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्‍या में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों में 92 मरीजों की मौत हुई है। एक अक्‍तूबर 2020 से मृत्‍यु दर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। आज मृत्‍यु दर 1.5 प्रतिशत से कम है। भारत की मृत्‍यु दर दुनिया में सबसे कम है।

नई दिल्ली. भारत में एक अक्‍तूबर 2020 से कोविड-19 के नए मरीजों की प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्‍या में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों में 92 मरीजों की मौत हुई है। एक अक्‍तूबर 2020 से मृत्‍यु दर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। आज मृत्‍यु दर 1.5 प्रतिशत से कम है। भारत की मृत्‍यु दर दुनिया में सबसे कम है।

24 घंटों के दौरान 11,016 मरीज ठीक हुए
अभी तक 1.06 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11,016 मरीज ठीक हुए हैं। भारत की रिकवरी दर 97.31 प्रतिशत है जो दुनिया की सबसे अधिक रिकवरी दर है। ठीक हुए मरीजों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़कर 1,04,74,164 हो गया है।

82 लाख से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन
14 फरवरी तक देश के कुल 82 लाख से अधिक स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों (एचसीडब्‍ल्‍यू) और फ्रंट लाइन कर्मियों (एफएलडब्‍ल्‍यू) को कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं।  

सक्रिय मामलों की संख्या 1.37 लाख है
भारत में मौजूदा सं‍क्रमित मामलों की संख्‍या भारत के कुल पॉजिटिव मामलों की केवल 1.26 प्रतिशत ही है। देश के कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 1.37 लाख (1,37,567) हो गई है। 86.25 प्रतिशत नए मामले छह राज्‍यों से आ रहे हैं। केरल में 5471 नए मामलों का पता चला है। महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान 3611 और 477 नए मामले दर्ज हुए हैं। नए मरीजों की मौत के 78.3 प्रतिशत मामले छह राज्‍यों से आ रहे हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 38 कोरोना मरीजों की मौत हुई। केरल में 16 तमिलनाडु और छत्‍तीसगढ़ में 5-5 नए मरीजों की जान गई है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Viral Video: बेंगलुरु में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, सरेआम कैब ड्राइवर को पीटा, पुलिस के सामने भी देती रहीं गालियां
Gaurav Gogoi Pakistan link: क्या है कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान लिंक विवाद? अब आगे क्या होगा