सीबीआई के पूर्व चीफ और हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी अश्विनी कुमार ने आत्महत्या की

Published : Oct 07, 2020, 09:20 PM IST
सीबीआई के पूर्व चीफ और हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी अश्विनी कुमार ने आत्महत्या की

सार

सीबीआई के पूर्व चीफ और हिमाचल के पूर्व डीजीपी अश्विनी कुमार ने बुधवार को खुदकुशी कर ली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने अपने शिमला स्थित घर में फांसी लगाई। बताया जा रहा है कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 

शिमला. सीबीआई के पूर्व चीफ और हिमाचल के पूर्व डीजीपी अश्विनी कुमार ने बुधवार को खुदकुशी कर ली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने अपने शिमला स्थित घर में फांसी लगाई। बताया जा रहा है कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 

शिमला के एसपी मोहित चावला ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अश्विन कुमार रोल मॉडल थे। उन्होंने इसे चौंकाने वाला मामला बताया।


2008 में सीबीआई के डायरेक्टर बनाए गए थे
अश्विनी कुमार 2008 में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के डायरेक्टर बनाए गए थे। वे इस पद पर 30 नवंबर 2010 तक रहे। इससे वे पहले 2006 से जुलाई 2008 तक हिमाचल प्रदेश के डीजीपी भी रहे। अश्विनी कुमार नागालैंड के गवर्नर भी रहे। वे 2013 में थोड़े समय के लिए मणिपुर के गवर्नर भी बनाए गए थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BJP Sankalp Patra : बीजेपी ने खोज ली TMC की काट, कर दिए बड़े-बड़े वादे
Spy Network: फौजी ठिकानों पर CCTV लगाकर ISI के लिए जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 लड़कों को दबोचा