
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार कर लिया था। एक महीने तक जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई। आज वह रिहा हो गईं। 8 सितंबर को लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार कर लिया था। तब से ही मुंबई के भायखला जेल में बंद थीं।
जेल से निकलते हुए रिया चक्रवर्ती
भाई शोविक की जमानत अर्जी खारिज
हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत के सहयोगी दीपक सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी जमानत दी है। हालांकि ड्रग्स केस में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।
अपने घर के कैंपस में रिया ने ली एंट्री
जमानत मिलने के बाद रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, रिया चक्रवर्ती की रिहाई का ऑर्डर बायकुला जेल पहुंच गया है। उन्हें आज रिहा कर दिया जाएगा और एक महीने के बाद आज की रात वह अपने बिस्तर पर बिताएंगी। ईश्वर का आशीर्वाद उन पर बना रहे।
एक महीने जेल में रहने के बाद रिया अपने घर पहुंच गईं
रिया को बेल कैसे मिली?
वकील ने दलील दी थी कि रिया पर NDPS के तहत लगा 27A के एक्ट गलत है। रिया को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया। इतने दिनों तक जेल में रखा गया। लंबी बहस के बाद अदालत ने इस मामले में रिया को जमानत दे दी। एनसीबी ने कहा है कि वो बेल मिलने के खिलाफ अपील करेंगे।
जेल कैंपस में मौजूद रिया के वकील सतीश मनशिंदे
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, आज हमने CBI डायरेक्टर को चिट्ठी लिखी है, उनसे मांग की है कि एक नई फॉरेंसिक टीम का गठन किया जाए जिसके द्वारा कूपर अस्पताल द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट की जांच की जाए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.