
नई दिल्ली. रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने 39 नई पैसेंजर ट्रेनों को मंजूरी दी है। ये सभी ट्रेनें स्पेशल ट्रेनों के तौर पर ही चलेंगी। रेलवे की तरफ से सभी 39 ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी गई है। हालांकि, इन्हें कब से चलाया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रेलवे की माने तो ये जल्द ही पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी।
देखें पूरी लिस्ट
उधर, मध्य रेलवे ने बताया कि 9 अक्टूबर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और नागपुर, पुणे, गोंदिया और सोलापुर के बीच पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। ये स्पेशल पूरी तरह से आरक्षित ट्रेनों के रूप में चलेगी। इस दौरान यात्रियों को कोरोना को रोकने के लिए जारी गाइडलाइन्स का पालन करना होगा।
17 अक्टूबर से दौड़ेंगी तेजस
देश की पहली प्राइवेट ट्रेन भी जल्द ही पटरी पर होगी। तेजस 17 अक्टूबर से दौड़ने लगेगी। इस ट्रेन की बुकिंग 8 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। तेजस ट्रेनों में यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए एक-एक सीट खाली रखी जाएगी। यात्रा से पहले यात्रियों का टेंपरेचर चैक किया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों को सीट बदलने की भी इजाजत नहीं होगी। यात्रियों को ट्रेन में कोरोना सुरक्षा किट भी दी जाएगी। इस किट में हैंड सैनेटाइजर, मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने होंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.