Exclusive: मंदिर के चारों तरफ दुनिया देखेगी श्री राम कथा, जन्म-वनवास, रावण वध और अयोध्या लौटने तक का मिलेगा जिक्र, देखें वीडियो

Exclusive: मंदिर के चारों तरफ दुनिया देखेगी श्री राम कथा, जन्म-वनवास, रावण वध और अयोध्या लौटने तक का मिलेगा जिक्र, देखें वीडियो

Published : Sep 13, 2023, 02:17 PM IST

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है। राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि मंदिर के चारों ओर पूरी राम कथा को दिखेगी। भगवान राम के पूरे जीवन को यहां चित्रित किया जाएगा।

अयोध्या: भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। अगले साल से भक्त रामनगरी आकर रामलला के दर्शन कर पाएंगे। जनवरी में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। निर्माण कार्य को लेकर एशियानेट न्यूज के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन राजेश कालरा ने राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा से खास बातचीत की। 
इस दौरान नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि, 'आप यहां जो ईंटों का काम देख रहे हैं, ये लोअर प्लिंथ (निचला चबूतरा) है। इस निचले चबूतरे में मंदिर के चारों ओर पूरे मंदिर क्षेत्र की कुल दूरी लगभग 750 फीट है। इस 750 फीट पर हम पूरी राम कथा दिखाने जा रहे हैं। भगवान राम के जीवन को चित्रित करने वाले करीब 100 भित्तिचित्रों की शुरुआत उस समय से होती है, जब राजा दशरथ को ऋषि मुनियों का आशीर्वाद मिला था कि उनके पुत्र होंगे। इसके बाद भगवान राम की तमाम लीलाओं से लेकर उनके 14 वर्षों तक वनवास में रहने, रावण समेत तमाम राक्षसों का वध करने और अंत में अयोध्या लौटने और राजा बनने तक का पूरा वर्णन होगा।'

05:57दिग्विजय सिंह ने PM मोदी की पुरानी तस्वीर क्यों शेयर की?
03:1331 दिसंबर तक ये 4 काम जरूर करें, वरना होगा बड़ा नुकसान!
06:33ओडिशा में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन | क्या हुआ 1 करोड़ के इनामी Ganesh Uike के साथ?
03:3127 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: PM मोदी का बड़ा प्लान, उत्तर भारत में आफ़त की ठंड
03:5160 के हुए Salman Khan… लेकिन इंडस्ट्री क्यों हुई इमोशनल?
05:08रेल का किराया बढ़ा, लेकिन सुविधाएं कहां हैं? यात्रियों का गुस्सा
03:02सड़क पर उतरीं महिलाएं | कुलदीप सेंगर की सजा स्थगित, BJP पर आरोप
06:55Subedar Surjeet Singh Antim Sanskar: 13 साल के बेटे ने दी बलिदानी सूबेदार सुरजीत को मुखाग्नि
03:23आधी रात चौमूं में क्या हुआ? मस्जिद विवाद के बाद बवाल
03:12महंगा हुआ Train किराया: Railways ने बढ़ाया किराया, भड़क गए यात्री | Indian Railways Fare Hike