गाजियाबाद में पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में आग, 7 की मौत, मरने वालों में 6 महिलाएं और 1 बच्चा

Published : Jul 05, 2020, 05:45 PM ISTUpdated : Jul 05, 2020, 08:24 PM IST
गाजियाबाद में पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में आग, 7 की मौत, मरने वालों में 6 महिलाएं और 1 बच्चा

सार

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसके चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 6 महिलाएं और 1 बच्चा भी है। आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड और पुलिस की टीमें जुटी हैं। 

गाजियाबाद. उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसके चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 6 महिलाएं और 1 बच्चा भी है। आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड और पुलिस की टीमें जुटी हैं। 

जानकारी के मुताबिक,  मोदी नगर में स्थित ये फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। इसमें बर्थडे केक पर लगने वाले पेंसिल बम और मोमबत्ती बनाए जाते हैं। फैक्ट्री में बच्चे और महिलाएं भी काम करते हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 

20 लोगों के फंसे होने की आशंका
फैक्ट्री से 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। लेकिन अभी भी 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के आस पास के घरों में भी पटाखे बनाए जाते हैं।
 


आग लगने के चलते नहीं निकल सके लोग
बताया दा रहा है कि शाम 4 बजे करीब एक छप्पर में आग लगी थी। इससे यह आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। आग इतनी तेज थी, कि अंदर काम कर रहे लोग बाहर नहीं निकल सके। 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक का नाम नितिन बताया जा रहा है। फैक्ट्री में आसपास के लोग ही काम करते थे। 

मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपए
गाजियाबाद डीएम ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है। घायलों का फ्री इलाज कराया जाएगा, उन्हें 50 हजार की आर्थिक मदद भी मिलेगी। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दिल्ली मेट्रो का बड़ा बदलाव: इन 10 स्टेशनों पर मिलेगी बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब
निशा वर्मा कौन हैं? पुरुष प्रेग्नेंसी पर उनका जवाब क्यों हो रहा वायरल?