मन्नार खाड़ी के द्वीप में बरामद बक्सों में विस्फोटक होने की आशंका, पुलिस ने मछुआरों को सतर्क रहने को कहा

Published : Dec 08, 2019, 12:18 PM IST
मन्नार खाड़ी के द्वीप में बरामद बक्सों में विस्फोटक होने की आशंका, पुलिस ने मछुआरों को सतर्क रहने को कहा

सार

मन्नार की खाड़ी में स्थित मनोली द्वीप से दो बक्से बरामद किए गए हैं जिनमें से धातु के एक बक्से में विस्फोटक होने की आशंका है जबकि दूसरे से डेटोनेटर बरामद किये गए हैं

रामेश्वरम: मन्नार की खाड़ी में स्थित मनोली द्वीप से दो बक्से बरामद किए गए हैं जिनमें से धातु के एक बक्से में विस्फोटक होने की आशंका है जबकि दूसरे से डेटोनेटर बरामद किये गए हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि 8.30 किलोग्राम वजनी बक्से के भीतर के पदार्थ की जांच के लिए विस्फोटक विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है।

बक्से को जांच के लिए अलग स्थान पर रख दिया गया है। पुलिस ने बताया कि असामाजिक तत्वों और तस्करों द्वारा द्वीप को अपनी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने की सूचना मिलने पर छापेमारी की गयी।

पुलिस ने मछुआरों से पाल्क स्ट्रेट और मन्नार की खाड़ी में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने को कहा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: PM मोदी के वाराणसी दौरे से लेकर होर्मुज संकट तक-देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें
Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!