'मन की बात' में बोले मोदी- इंडियन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का निर्यात बढ़ा, अमेरिका, ब्रिटेन सबसे बड़े खरीदार

Published : Nov 27, 2022, 02:11 PM IST
'मन की बात' में बोले मोदी- इंडियन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का निर्यात बढ़ा, अमेरिका, ब्रिटेन सबसे बड़े खरीदार

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में कहा कि 8 साल में भारत से म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का निर्यात 3.5 गुना बढ़ गया है। इलेक्ट्रिक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का एक्सपोर्ट 60 गुना बढ़ा है। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' में दुनियाभर में पसंद किए जा रहे भारतीय संगीत पर चर्चा की। उन्होंने ग्रीस के कलाकार कोन्स्टेंटिनोस कलित्जिस द्वारा गाए गए महात्मा गांधी के पसंदीदा गीत प्ले किया। इसके बाद कहा कि कोन्स्टेंटिनोस कलित्जिस भारतीय म्यूजिक से बहुत प्रभावित हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडियन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के निर्यात में वृद्धि हुई है। अमेरिका और ब्रिटेन सबसे बड़े खरीदार हैं

पीएम ने कहा कि बीते 8 वर्षों में भारत से म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का निर्यात 3.5 गुना बढ़ गया है। इलेक्ट्रिक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का एक्सपोर्ट 60 गुना बढ़ा है। भारतीय संस्कृति और संगीत का क्रेज दुनियाभर में बढ़ रहा है। इंडियन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के सबसे खरीदार अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, जापान और यूके जैसे विकसित देश हैं। हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे देश में म्यूजिक, डांस और आर्ट की इतनी समृद्ध विरासत है।

हमारी सभ्यता में समाया हुआ है संगीत 
पीएम ने कहा कि हमारी सभ्यता में संगीत हर तरफ समाया हुआ है। यह संगीत न सिर्फ शरीर को सुकून देता है, बल्कि, मन को भी आनंदित करता है। संगीत हमारे समाज को भी जोड़ता है। यदि भांगड़ा और लावणी में जोश और आनंद का भाव है तो रविन्द्र संगीत हमारी आत्मा को आह्लादित कर देता है। देशभर के आदिवासियों की अलग-अलग तरह की संगीत परंपराएं हैं। 

यह भी पढ़ें- मन की बात में बोले पीएम मोदी जी20 की अध्यक्षता बड़ा अवसर, स्पेस सेक्टर में बना इतिहास

प्रधानमंत्री ने ग्रीस के कलाकार कोन्स्टेंटिनोस कलित्जिस का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी का पसंदीदा गीत वैशव जनतो का गायन किया था। वह 42 साल से भारत के शास्त्रीय संगीत और नृत्य परंपराओं का अध्ययन कर रहे हैं। वह हर साल भारत आते हैं। उन्होंने भारतीय संगीत और विभिन्न घरानों पर रिसर्च किया है और भारत से संबंधित अपने सभी अनुभवों को 'भारतीय संगीत' नाम की अपनी किताब में पिरोया है। इस किताब में लगभग 760 तस्वीरें हैं। अधिकतर फोटो कलित्जिस ने खुद क्लिक की हैं। 

यह भी पढ़ें- मन की बात में पीएम ने की मानव मंदिर की चर्चा, यहां मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के मरीजों का होता है इलाज

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय संगीत की शैलियों ने "दुनिया पर अमिट छाप" छोड़ी है। हमारी संस्कृति में शास्त्रीय संगीत को दिव्य माना जाता है। हमारे सभी भगवान और देवी-देवताओं को कई वाद्य यंत्र बजाते हुए दिखाया गया है। नदियों के बहने से लेकर पक्षियों की चहचहाहट तक हम हर जगह संगीत पा सकते हैं।  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Trump-Fed टकराव, Iran War और India-Pak Clash से मक्का ड्रोन अटैक तक, आज की 10 बड़ी खबरें कौन सी?
UPI पर राहुल का विरोध, लेकिन कांग्रेस के सांसदों ने क्या कहा? चिदंबरम और मनीष तिवारी का रुख समझिए