
Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर मर्डर केस में पुलिस लगातार आफताब के खिलाफ सबूत जुटाने में लगी है। इसी बीच, एक और नया खुलासा हुआ है। श्रद्धा की हत्या से ठीक महीनेभर पहले आफताब उसे पहाड़ की खूबसूरत वादियों के बीच ले गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हो सकता है आफताब ने यहीं पर श्रद्धा को रास्ते से हटाने का पूरा प्लान बनाया हो। बता दें कि कोर्ट ने फिलहाल आफताब की कस्टडी 13 दिनों के लिए और बढ़ा दी है।
आखिर कत्ल से पहले श्रद्धा को कहां ले गया था आफताब?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कत्ल से पहले आफताब श्रद्धा को लेकर हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में गया था। श्रद्धा का कत्ल मई में हुआ था, जबकि अप्रैल में दोनों हिमाचल प्रदेश के तोष गए थे। ये गांव कसौली से करीब 30 KM आगे है। दोनों यहां एक होटल में रुके थे, जिसकी ट्रांजेक्शन डिटेल्स में इस बात का खुलासा हुआ है।
Shraddha Murder Case: जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की, DNA भी मैच होने का दावा
होटल में रुका पर रजिस्टर में नहीं की एंट्री :
पुलिस को पता चला है कि अफताब और श्रद्धा तोष में होटल व्हाइट लॉट्स में रुके थे, लेकिन उसने यहां रजिस्टर में एंट्री नहीं की थी। होटल में रुकने के लिए उसने आधार कार्ड की कॉपी दी थी, जिसे देखकर होटल मालिक ने उसे कमरा दे दिया था। पुलिस को शंका है कि आफताब ने यहीं पर श्रद्धा के कत्ल का पूरा प्लान बनाया होगा। अब पुलिस यहां के और भी होटलों की तलाशी ले रही है।
दोनों ने मिलकर दिया था रूम का किराया :
पुलिस जांच में ये बात भी सामने आई है कि आफताब और श्रद्धा 6 अप्रैल को होटल व्हाइट लॉट्स में रुके थे। बाद में अगले दिन यानी 7 अप्रैल को दोनों ट्रेकिंग के लिए कुटला रवाना हो गए थे। 8 अप्रैल को दोनों फिर होटल लौट आए और यहां होटल के मालिक को कुल 1590 रुपए का पेमेंट किया था। इसमें से 870 रुपए श्रद्धा ने अपने अकाउंट से जबकि 720 रुपए आफताब ने अपने खाते से दिए थे।
Shraddha Murder Case: 2 साल पहले अगर पुलिस कर लेती ये 1 काम तो शायद आज जिंदा होती श्रद्धा
हिमाचल से लौटने के 40 दिन बाद हुआ श्रद्धा का मर्डर :
हिमाचल प्रदेश से लौटने के करीब 40 दिन बाद आफताब ने 18 मई की रात 10 बजे श्रद्धा का कत्ल कर दिया। इसी दिन दोनों का जमकर झगड़ा हुआ था। दरअसल, श्रद्धा लगातार आफताब पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन वो इसे टाल रहा था। आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद पूरी प्लानिंग से उसके 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए। बाद में वो हर रात को एक-एक टुकड़ा महरौली के जंगलों में फेंकता रहा। ऐसा उसने 18 दिनों तक किया।
ये भी देखें :
गिरफ्तारी के बाद पहली बार दिखा आफताब का चेहरा, न माथे पर शिकन- ना कत्ल का पछतावा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.