
पटियाला. 18 साल पुराने मानव तस्करी (Human Trafficking) मामले में मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दलेर मेहंदी पर सन 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। इसमें उन्हें पहले 2 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। इस सजा को उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। वहां भी सजा बरकरार रहने की वजह से उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दिलेर को अब सजा काटने के लिए पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू भी इसी जेल में बंद हैं।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार यह मामला 2003 का है और केस का फैसला 15 साल बाद हुआ था। दलेर मेहंगी को मानव तस्करी केस में 2 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। आरोप है कि दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजने के लिए मोटी रकम लेते थे। इस मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे। पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था क्योंकि ज्यादातर लोग अमेरिका ही भेजे गए थे।
कोर्ट ने सजा बरकरार रखी
19 साल पुराने मामले में 3 साल पहले दलेर मेंहदी को 2 साल की सजा सुनाई गई थी। दलेर मेंहदी ने सजा को चुनौती देते हुए याचिका दायर की। कोर्ट ने उनका आवेदन खारिज कर दिया है और सजा को बरकरार रखा। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायतकर्ता के वकील गुरमीत सिंह ने कहा कि अदालत ने आवेदन खारिज कर दिया है, जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
10 प्वाइंट में जानें कौन हैं दलेर मेहंदी
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.