टूटी जोड़ीः बनारस घराने के मशहूर गायक राजन मिश्र का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Published : Apr 25, 2021, 10:51 PM IST
टूटी जोड़ीः बनारस घराने के मशहूर गायक राजन मिश्र का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

सार

बनारस घराने के मशहूर गायक पंडित राजन मिश्र का रविवार को निधन हो गया। वह दिल्ली के सेंट स्टीफेंस हाॅस्पिटल में भर्ती थे। कोरोना संक्रमित भी थे। दिल का दौड़ा पड़ने से उनका निधन हुआ है। पीएम मोदी ने पंडित राजन मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम के अलावा फिल्म व संगीत जगत से जुड़ी हस्तियों ने पंडित राजन मिश्र के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।

नई दिल्ली। बनारस घराने के मशहूर गायक पंडित राजन मिश्र का रविवार को निधन हो गया। वह दिल्ली के सेंट स्टीफेंस हाॅस्पिटल में भर्ती थे। कोरोना संक्रमित भी थे। दिल का दौड़ा पड़ने से उनका निधन हुआ है। पीएम मोदी ने पंडित राजन मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम के अलावा फिल्म व संगीत जगत से जुड़ी हस्तियों ने पंडित राजन मिश्र के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।

 

 

ख्याल गायकी के लिए थे मशहूर
पंडित राजन मिश्र व उनके भाई साजन मिश्र ख्याल शैली के गायन के लिए मशहूर थे। 1951 में जन्में राजन मिश्र व उनके भाई साजन मिश्र ने अपने दादा पंडित बड़े रामजी मिश्र व पिता पंड़ित हनुमान मिश्र से संगीत की शिक्षा ली। 1977 में दिल्ली चले गए और अपने भाई साजन मिश्र के साथ 400 सौ वर्ष पुरानी बनारस घराने की परंपरा को आगे बढ़ाया। 

कई देशों में कर चुके हैं कन्सर्ट
राजन-साजन मिश्र की जोड़ी ने 1978 में श्रीलंका में पहला कन्सर्ट किया था। इसके बाद वह दुनिया के विभिन्न देशों जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, आॅस्ट्रिया, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, बांग्लादेश, नीदरलैंड आदि में भी कन्सर्ट किए। 

पद्मभूषण से लेकर कई बड़े पुरस्कार हैं मिले 
भारत सरकार ने इस जोड़ी को 1971 में संस्कृत अवार्ड से नवाजा। 1994-95 में गंधर्व सम्मान, 1998 में नाटक अकादमी पुरस्कार और 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया। दिसंबर 2021 में राष्ट्रीय तानसेन सम्मान दिया गया। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?