
Farmers Protest for MSP: हरियाणा के हिसार में किसानों और पुलिस के बीच शुक्रवार को एक बार फिर झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों तरफ से काफी संख्या में किसान और पुलिसकर्मी घायल हैं। यह झड़प उस समय हुई जब पंजाब सीमा पर किसानों को खनौरी तक मार्च करने से रोका गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चार दर्जन से अधिक किसान और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने बल प्रयोग करने के साथ आंसू गैस के गोले दागे जबकि प्रदर्शनकारी किसानों ने जवाब में पथराव किया। एक पुलिस चौकी पर भी पथराव किया गया है, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी किया गया। घटना हरियाणा के हिसार के खेड़ी चौपाटा की है।
उधर, झड़प और हिंसा को देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है। खनौरी बॉर्डर पर एसकेएम के कोआर्डिनेटर सरवण पंधेर ने बताया कि दिल्ली कूच को लेकर आगे फैसला लिया जाएगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.