दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, अनुराग ठाकुर ने कहा- ये वहीं लोग हैं, जिन्होंने तब भी प्रोटोकॉल नहीं रखा था

Published : Dec 24, 2022, 07:44 AM ISTUpdated : Dec 24, 2022, 11:46 AM IST
दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, अनुराग ठाकुर ने कहा- ये वहीं लोग हैं, जिन्होंने तब भी प्रोटोकॉल नहीं रखा था

सार

चीन में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 (जिसे एक्सपर्ट ने BA.5.2.1.7 नाम दिया है)  से उपजी दुनियाभर में टेंशन और हेल्थ मिनिस्टर की चिट्ठी के कारण मचे राजनीति घमासान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा-Bharat Jodo Yatra का शनिवार तड़के दिल्ली में आगमन हुआ।

नई दिल्ली. चीन में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7(जिसे एक्सपर्ट ने BA.5.2.1.7 नाम दिया है)  से उपजी दुनियाभर में टेंशन और हेल्थ मिनिस्टर की चिट्ठी के कारण मचे राजनीति घमासान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा-Bharat Jodo Yatra का शनिवार तड़के दिल्ली में आगमन हुआ। यहां बदरपुर सीमा पर यात्रा का भीड़ ने जोरदार स्वागत किया। 

इधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनकी यात्रा में नफरत का बीज बोने वाले हों, वो मोहब्बत की दुकान कैसे खोल सकते हैं? ठाकुर ने कहा-राहुल गांधी पूरी दुनिया में कोरोना बढ़ रहा हैं और इनको सिर्फ अपने परिवार से मतलब है। ये वहीं लोग हैं, जिन्होंने तब भी प्रोटोकॉल नहीं रखा, झूठ और भ्रम फैलाया था।

pic.twitter.com/R96u9gNw34

दिल्ली कांग्रेस यूनिट के चीफ अनिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर राहुल गांधी और अन्य यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया।  कांग्रेस ने अपने आफिसियल twitter हैंडल से एक पोस्ट लिखी-करोड़ों उम्मीद लिए कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा सैकड़ों मील का सफ़र पूरा कर देश की राजधानी दिल्ली आ रही है। तानाशाहों से सवाल पूछने, जनता के आंसुओं का हिसाब मांगने। पढ़िए पूरी डिटेल्स...


1. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा कांग्रेस के अन्य सीनियर लीडर्स जैसे-कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, शक्तिसिंह गोहिल और अन्य यात्रा के हिस्से के रूप में राहुल गांधी के साथ थे।

2.कांग्रेस ने हिंदी में एक tweet किया-"महंगाई, बेरोजगारी और नफरत को दूर करो। भारत की इस आवाज को लेकर हम 'राजा' के सिंहासन पर आ गए हैं, हम दिल्ली आ गए हैं। आइए इसे और भी ऊंचा उठाने के लिए राजधानी में हमारे साथ आएं।" 

3.कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इससे पहले हिंदी में ट्वीट किया था कि भारत जोड़ो यात्रा अपने 108वें दिन दिल्ली में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ दिनों से वहां बेचैनी बढ़ गई है। लेकिन किसी को राहुल गांधी याद हैं, जिन्होंने कहा था कि कोई ताकत इस यात्रा को नहीं रोक सकती है।"

4. यात्रा सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर रुकेगी और दोपहर 1 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी। यहां से निकलकर यात्रा मथुरा रोड, इंडिया गेट और आईटीओ होते हुए लाल किले के पास रुकेगी।

5. यात्रा साल के अंत में 9 दिन का ब्रेक लेगी और 3 जनवरी को फिर से दिल्ली से शुरू होगी।

6. 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब तक 9 राज्यों से गुजर चुकी है और जनवरी के अंत तक जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने वाली है।

7. यात्रा अपने 108वें दिन पर है और 9 राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के 46 जिलों में लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। 

8.दरअसल, 20 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को एक लेटर लिखा था। इसमें कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए संभव हो तो भारत जोड़ो यात्रा कैंसल करने को कहा गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें लिखा था कि अगर COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता है, तो मार्च को स्थगित करने पर विचार करें।

9.कांग्रेस केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के राहुल गांधी को लिखे लेटर के बाद आक्रामक है। गुरुवार को कांग्रेस ने अपने आफिसियल twitter अकाउंट पर सवाल उठाए-

PM मोदी की रैली में लोग जाएंगे
कांकरिया कार्निवाल में लोग जाएंगे
फ्लावर शो में लोग जाएंगे
प्रवासी भारतीय दिवस में लोग जाएंगे
G-20 में लोग जाएंगे
प्रमुख स्वामी की शताब्दी में लोग जा रहे हैं
लेकिन सिर्फ 'भारत जोड़ो यात्रा' ही PM की आंखों में खटक रही है

10. इससे पहले राहुल गांधी ने खुद भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया था। हरियाणा के नूंह में उन्होंने कहा था-"केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ, कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।"

https://t.co/MllhFCpxyK

यह भी पढ़ें
कोरोना भाजपा की रैली में नहीं जाता है,'भारत जोड़ो यात्रा' में आ जाता है,कन्हैया कुमार का फनी वीडियो देखा क्या?
CoronaVirus: क्या कश्मीर पहुंचने से पहले रोक दी जाएगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, आज से नेजल वैक्सीन भी

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली