उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग, पारा 50 डिग्री के पार, दो दिन राहत के आसार नहीं

Published : May 29, 2024, 02:54 PM IST
tempreture hot

सार

उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। तापमान कई इलाकों में 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो अभी दो से तीन दिन और तापमान ऐसा ही रहेगा।

नेशनल डेस्क। गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। तेज धूप और लू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हालात ये है कि बहुत ही जरूरी काम है तभी लोग घरों से निकल रहे हैं, नहीं तो सारे प्रोग्राम कैेंसिल कर दे रहे है। उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने दावा किया है कि जिस तरह से हीट वेव्स चल रहे हैं फिलहाल दो दिन तक तापमान में गिरावट के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में सभी लोग भीषण गर्मी से बचने के उपाय तलाश लें और सतर्क रहें।

राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भयंकर लू
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भयंकर लू और तेज गर्मी के कराण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। सभी प्रदेशों में इन दिनों तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मंगलवार को पारा 49.5 डिग्री आंका गया है। ऐसे में गर्मी से खुद का बचाव कर पाना भी बहुत जरूरी है।

पढ़ें गर्मी में राजस्थान की यह खबर करती अलर्ट, धूप से छाया में आया शख्स, लेकिन छांव में भी मौत

राजस्थान के चूरू में पारा 50.5 डिग्री
राजस्थान के चूरू में तापमान 50.5 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिछले 17 दिनों से लगातार यहां तापमान 50 डिग्री पर बना हुआ है। वहीं चूरू राजस्थान का सबसे गर्म शहर हो गया है। यहां तापमान लगातार 50 डिग्री के पार चल रहा है जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

हरियाणा के सिरसा में 50.3 डिग्री, दिल्ली की गर्मी जानलेवा
हरियाणा के सिरसा में भी सूरज के तेवर ठीक नहीं है। यहां सिरसा में 50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। लगातार गर्मी पड़ने से अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ रही है। वहीं दिल्ली में इस बार 49 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है जिससे दिल्ली वालों की हालत पस्त हो रही है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार