केरल: आतिशबाजी देखने जुटी हजारों की भीड़ तभी हुआ हादसा, 150 से अधिक घायल

Published : Oct 29, 2024, 10:29 AM ISTUpdated : Oct 29, 2024, 11:00 AM IST
Fireworks accident at Kerala

सार

केरल के कासरगोड ज़िले के एक मंदिर में आतिशबाजी के दौरान हादसा हो गया, जिसमें 150 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। हादसा अंजूतमबलम वीरकावु मंदिर में हुआ, जहाँ वार्षिक उत्सव चल रहा था।

कासरगोड। केरल के कासरगोड में सोमवार आधी रात को एक मंदिर में चल रहे उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। उत्सव के हिस्से के रूप में आतिशबाजी की जा रही थी। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे थे तभी बहुत से पटाखे अचानक एकसाथ फटे और आग लग गई। इस हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से 8 की हालत गंभीर है। घटना अंजूतमबलम वीरकावु मंदिर की है। यहां वार्षिक कलियाट्टम उत्सव के दौरान रात करीब 12.30 बजे हादसा हुआ।

घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज चल रहा है। मंदिर के पास एक रूप में पटाखों को स्टोर कर रखा गया था। पुलिस को शक है कि इसी में आग लगने के बाद हादसा हुआ। हादसे की खबर सामने आने बाद कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के कई सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

 

आतिशबाजी वाली जगह के पास ही स्टोर किए गए थे पटाखे

हादसे की खबर सामने आने बाद कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के कई सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंदिर प्रशासन से जुड़े लोगों ने गाइडलाइन का पालन नहीं किया। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

कासरगोड के कलेक्टर इनबासेकर के ने बताया है कि 154 लोग घायल हुए हैं। 97 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ लोग 80% से अधिक जले हुए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार जिस जगह आतिशबाजी की जा रही थी उससे कुछ ही फीट दूर पटाखों को स्टोर किया गया था। नियमों के अनुसार कम के कम 100 मीटर की दूरी अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- दिवाली पर टेक लड़के का अनोखा बिज़नेस, कोडिंग के बाद पटाखों की दुकान

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?