Dubai News: 'हर वक्त अलर्ट का खौफ', भारत पहुंचे पैसेंजर्स की अलग-अलग बातें...

दुबई से लौटे लोगों ने बताया कि हर जगह डर नहीं था, पर कुछ इलाकों में ईरान के हमलों के कारण तनाव था। फ्लाइट कैंसिल होने से परिवार परेशान थे। एयरपोर्ट लगभग खाली था और लगातार अलर्ट मिल रहे थे।

Share this Video

दुबई से भारत वापस आए लोगों के द्वारा वहां के हालातों को लेकर जानकारी दी जा रही है। लोगों के द्वारा बताया गया कि दुबई में सभी जगह पर खतरे और डर का माहौल नहीं था। हालांकि कुछ जगह जिन्हें ईरान के द्वारा टारगेट किया जा रहा है वहां पर डर का माहौल जरूर था। उन्होंने बताया कि किस तरह से भारत में रह रहे परिवार के लोग काफी परेशान थे। लगातार फ्लाइट कैंसिल हो रही थी और इसके चलते परिवारवाले और परेशान थे। वापस आए लोगों के द्वारा बताया गया कि एयरपोर्ट बिल्कुल खाली थी। महज 2-4 फ्लाइट ही निकली थी। इसी वजह से भीड़ भी कम थी। लोगों ने बताया कि लगातार एलर्ट भी हम लोगों को मिल रहा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video