
CBSE 12th Result 2026 : आ गया सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके बाद देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। छात्र अपना रिजल्ट [CBSE Results] https://cbseresults.nic.in और [CBSE Official Website] https://www.cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध है। इस साल 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 16.8 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए और लगभग 15 लाख छात्र सफल घोषित किए गए। CBSE 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी रहा। रिजल्ट में लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.86% पास प्रतिशत दर्ज किया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% रहा। वहीं Thiruvananthapuram ने लगभग 99% रिजल्ट के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र बनने का रिकॉर्ड बनाया।
