
Atal Setu Accident Video. मुंबई के अटल सेतु पर पहला कार एक्सिडेंट हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लाल रंग की एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट जाती है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि सड़क पर अनियंत्रित तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराती है और फिर पलट जाती है। अटल सेतु पूरे छह लेन का ट्रांस-हार्बर पुल है जो 21.8 किमी लंबा है। इसका समुद्री कनेक्शन 16.5 किमी का है।
अटल सेतु पर पहली कार दुर्घटना
अटल सेतु पर हुए पहला कार एक्सिडेंट में मारुति कार में सवार दो महिलाएं और तीन बच्चे घायल हो गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। लेकिन जिस तरह से यह दुर्घटना हुई है, अगर दूसरी गाड़ियां भी टकराती तो हादसा बड़ा हो सकता था। लेकिन कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और कुछ दूर तक घिसटने के बाद अपने आप ही रूक गई। सभी घायलों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
कितनी है अटल सेतु की स्पीड लिमिट
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL)पर बाइक-ऑटो और ट्रैक्टर को चलने की इजाजत नहीं है। सी ब्रिज पर चार पहिया वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। पुल पर चढ़ने और उतरने की जगह पर गति 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित रहेगी। यह मुंबई के सेवरी से निकलकर रायगढ़ जिले के उरण तालुका के न्हावा शेवा में खत्म होता है। मुंबई की ओर जाने वाले मल्टी-एक्सल भारी वाहनों, ट्रकों और बसों को ईस्टर्न फ्रीवे पर प्रवेश नहीं मिलेगा। इन वाहनों को मुंबई पोर्ट-सिवड़ी निकास (निकास 1 सी) से जाना होगा। वे 'गाडी अड्डा' के पास अटल पथ पर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें
Wathc Video: बाहर से कितना भव्य दिखता है राम मंदिर, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे जय श्रीराम
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.