अंबाला एयरबेस पर लैंड हुए राफेल विमान, राजनाथ सिंह बोले- यह सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत

फ्रांस से 7 हजार किमी की दूरी तय कर राफेल विमान अंबाला एयरबेस में सेफ लैंडिंग कर चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, भारतीय राफेल विमानों का आना सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 29, 2020 2:03 AM IST / Updated: Dec 24 2020, 01:30 PM IST

अंबाला. फ्रांस से 7 हजार किमी की दूरी तय कर राफेल विमान अंबाला एयरबेस में सेफ लैंडिंग कर चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, भारतीय राफेल विमानों का आना सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है। राजनाथ सिंह ने कहा, ये मल्टीरोल विमान भारतीय वायुसेना की क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। इससे पहले राफेल अरब सागर से भारतीय वायु सीमा में दाखिल हुए। यहां तैनात युद्धपोत आईएनएस कोलकाता ने उनका स्वागत किया। दोनों के बीच मजेदार बातचीत भी हुई।

राजनाथ सिंह ने कहा, मैं फ्रांसीसी सरकार और दसॉल्ट कंपनी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के बावजूद विमान और उसके बावजूद विमान और हथियारों को डिलीवरी सुनिश्चित की। 
 

Latest Videos


मुझे खुशी, वायुसेना की क्षमता बढ़ रही- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री ने कहा, मैं वायुसेना को बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि 17 स्क्वॉड्रन गोल्डन ऐरो अपने लक्ष्य में कामयाब रहेगा। मुझे बहुत खुशी है कि हमारी क्षमता लगातार बढ़ रही है। 

राफेल कैप्टन और INS कोलकाता के बीच हुई रोचक बात
जैसे ही राफेल ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। नेवी के INS कोलकाता ने उनका स्वागत किया। आईएनएस कोलकाता ने कहा, 'आप गर्व के साथ आसमान की ऊंचाइयों को छुएं। हैपी लैंडिंग। इस पर राफेल उड़ा रहे ग्रुप कैप्टन गुरकीरत सिंह ने कहा, 'हवाएं आपके माकूल रहें और हैप्पी हंटिंग। 

 


लंबे वक्त से था भारत को इंतजार
इन विमानों का भारत और भारतीय वायुसेना लंबे वक्त से इंतजार कर रही है। राफेल ने फ्रांस से सोमवार को उड़ान भरी थी। इसके बाद यूएई के अल दफरा एयरबेस पर विमान उतरे। यहां से विमान भारत के लिए उड़ान भरी। रास्ते में एयर-टू-एयर रीफ्यूलिंग भी की गई। इसके बाद यूएई से अंबाला के एयरबेस में राफेल ने लैंडिंग की। निश्चित तौर पर राफेल आ जाने से चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ेगी। 


अपडेट्स:


राफेल आने की खुशी में अंबाला से विधायक असीम गोयल ने भी ढोल पर डांस किया और लड्डू बांटे। 

12 पायलटों ने की ट्रेनिंग पूरी

भारत ने 36 राफेल फ्रांस से खरीदे हैं। 5 विमानों का पहला बेच 29 जुलाई को भारत पहुंचेगा। अब तक वायुसेना के 12 पायलट राफेल के लिए अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। वहीं, कुछ और ट्रेनिंग की फाइनल स्टेज में हैं। दोनों देशों के बीच हुए करार के मुताबिक, फ्रांस को भारत के 36 पायलटों को राफेल उड़ाने की ट्रेनिग देना है। इनमें से ज्यादातक की ट्रेनिंग फ्रांस में होगी।

2 जून को राजनाथ सिंह ने की थी फ्रांस की
इससे पहले 2 जून को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली से बात की थी। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया था कि भारत में राफेल तय वक्त में आएंगे, कोरोना का असर डिलीवरी पर नहीं पड़ेगा। 

300 किलोमीटर दूर जमीन पर भी साध सकता है निशाना
 राफेल का मिसाइल सिस्टम काफी आधुनिक और बेहतर है। यह विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर सटीक निशाना साधने वाले हथियारों को अपने साथ ले जाने में सक्षम है। राफेल में लगी मीटियोर मिसाइल है, जो 150 किलोमीटर मार कर सकती है। वहीं, स्कैल्फ मिसाइल 300 किलोमीटर तक मार कर सकती है। जबकि HAMMER का इस्तेमाल कम दूरी के लिए किया जाता है। यह मिसाइल आसमान से जमीन पर वार करने के लिए कारगार साबित होती है।

राफेल की खासियतें
1- लंबाई- 15.30 मीटर
2- चौड़ाई- 10.80 मीटर
3- वजन- 15000 किलो (हथियारों के साथ) 
4- स्पीड - 2450 किमी/घंटा
5- रेंज- 3700 किमी

किसमें कितना है दमः राफेल Vs चीन का J-20 और पाक का F-16

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal