
First National Content creators Award 2024: नई दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम नरेंद्र मोदी ने नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स दिए। कार्यक्रम में 23 लोगों को सम्मानित किया गया। अवार्ड पाने वालों में कथा वाचक जया किशोरी, मैथिली ठाकुर, सुनील छेत्री आदि शामिल रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह अवार्ड युवाओं को और उनकी क्रिएटिविटी को सम्मान देने के लिए है। पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है जिससे ऐसे लोगों को सम्मान मिल पा रहा है जो कुछ इनोवेटिव और समाज में बदलाव लाने के प्रयास में लगे हुए हैं। यह नए दौर को समय से पहले पहचान देने का आयोजन है। कंटेंट क्रिएटर्स से पीएम मोदी ने कहा कि देश आपको बड़ी आशा से देख रहा है। आपका कंटेंट पूरे भारत में जबरदस्त इंपेक्ट क्रियेट कर रहा है।
पहली बार देख रहा हूं पुरुष ताली बजा रहे...
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज महाशिवरात्रि भी है। मेरे काशी में तो शिव जी के बिना कुछ नहीं चलता है। भगवान शिव भाषा, कला और क्रिएटिविटी के रचनाकार माने गए हैं। प्रधानमंत्री ने महिला दिवस की बधाई देते हुए चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार देख रहा हूं कि पुरुष भी ताली बजा रहे हैं। मैं अभी थोड़ी देर पहले ही गैस सिलेंडर के रेट कम करके आया हूं।
किसको किस कैटेगरी में मिला अवार्ड, देखें पूरी लिस्ट...
यह भी पढ़ें:
मणिपुर में एक और आर्मी अफसर का अपहरण, छुट्टियों पर आया था घर-सुबह तड़के उठा ले गई भीड़
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.