मैक्सिकों के साथ रिश्तों की एक और नई शुरुआत, मार्सेलो एब्राड कासाबोन भारत की यात्रा पर

 मैक्सिकों और भारत के व्यापारिक और अन्य संबंधों में और मधुरता लाने दोनों देश एक-दूसरे से अपनी बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। इसी सिलसिले में मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्राड कासाबेन(Mexican Foreign Minister Marcelo Abrad Casaben) बुधवार को अपनी आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक tweet के जरिये यह जानकारी दी।

Asianet News Hindi | Published : Mar 30, 2022 1:59 AM IST / Updated: Mar 30 2022, 07:37 AM IST

नई दिल्ली. मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्राड कासाबेन(Mexican Foreign Minister Marcelo Abrad Casaben) बुधवार को अपनी आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। वे मैक्सिको और भारत के व्यापारिक और अन्य संबंधों में और मधुरता लाने एक-दूसरे की बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक tweet के जरिये यह जानकारी दी। बता दें कि मैक्सिको लेटिन अमेरिका में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 2021-22 की समयावधि के लिए भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र परिषद का सदस्य भी है। 

यह भी पढ़ें-अमेरिका ने रूस का सच किया उजागर, पेंटागन का दावा-कीव से रूसी सेना पीछे नहीं हटी, रिपोजिशनिंग किया गया

Latest Videos

पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं
मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो पहली बार भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। अरिंदम बागची ने लिखा कि मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड कासाबोन का भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर स्वागत करते हुए हर्ष हो रहा है। उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के सहयोग और मैक्सिको के बीच विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में बातचीत होगी। मेक्सिको नगर को स्थानीय स्पेनी भाषा में सिउदाद दे मेहिको (Ciudad de México) और अंग्रेज़ी में मेक्सिको सिटी (Mexico City) कहते हैं। उत्तर अमेरिका के मेक्सिको देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह विश्व का स्पेनी भाषा बोलने वाला सबसे विशाल शहर भी है।

यह भी पढ़ें-अविश्वास प्रस्ताव के पहले इमरान खान ने जारी किया व्हिप, सदन में साथ रहें या वोटिंग सत्र में शिरकत न करें

pic.twitter.com/HgPWHx0pCs

भारतीय विदेश मंत्री के विशेष निमंत्रण पर आए हैं
मैक्सिको के विदेश मंत्री भारत के विदेश मंत्री ए जयशंकर(External Affairs Minister of India A Jaishankar) के विदेश आमंत्रण पर आए हैं। वे 1 अप्रैल तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान मुंबई में उनकी मुलाकात एस. जयशंकर से होगी। दोनों विदेश मंत्री  द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करेंगे और पारस्परिक हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

सितंबर में जयशंकर मैक्सिको की यात्रा पर गए थे
पिछले साल सितंबर में एस. जयशंकर मैक्सिको की यात्रा पर गए थे। वे तीन दिन मैक्सिको रुके थे। दोनों नेताओं की इस यात्रा का मकसद व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी और विश्वास बढ़ाना है। सितंबर में एस जयशंकर भी मैक्सिको अपनी आधिकारिक यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने दूसरे देशों के नेताओं से भी मुलाकात की थी। इनमें इथियोपिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मेकोनेन हसन, वेनजुएल और निकारागुआ के विदेश मंत्री भी शामिल थे। जयशंकर ने सीरियाई विदेश मंत्री फैसल मेकदाद से भी मुलाकात की थी।

pic.twitter.com/SsqYIDzJW8

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान में इमरान खान बचा पाएंगे अपनी सरकार या नहीं? मरियम नवाज बोलीं-दम हो तो पीएम इमरान...

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

अमित शाह की कौन सी बात बांग्लादेश को चुभ गई, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों लौटा दी फाइल