
नई दिल्ली. गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया। वे लंबे वक्त तक जनसंघ से जुड़ी रहीं। वे भाजपा की प्रभावी नेता थीं। सिन्हा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया।
पीएम मोदी ने कहा, मृदुला सिन्हा जी हमेशा जनसेवा को लेकर अपने प्रयासों के लिए याद की जाएंगी। वे एक कुशल लेखक थीं, जिन्होंने संस्कृति के साथ-साथ साहित्य की दुनिया में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
अमित शाह ने भी जताया दुख
उधर, गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थीं, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ॐ शान्ति
उपराष्ट्रपति ने जताया दुख
कौन थीं मृदुला सिन्हा ?
मृदुला सिन्हा का जन्म 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरनगर में हुआ था। वे गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं। राजनीति के अलावा साहित्य की दुनिया में भी उनका नाम काफी था। उन्होंने 46 से ज्यादा किताबें लिखीं। उन्होंने विजयाराजे सिंधिया पर एक किताब लिखी थी, 'एक थी रानी ऐसी भी।' इस पर फिल्म भी बनी है।
मृदुला सिन्हा के पति रामकृपाल सिन्हा बिहार में कैबिनेट मंत्री और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रहे। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मृदुला सिन्हा केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रहीं। वे 2014 से 2019 तक गोवा की राज्यपाल रहीं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.