पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Published : Dec 26, 2024, 10:22 PM ISTUpdated : Dec 26, 2024, 10:29 PM IST
Manmohan Singh

सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज हमारे बीच नहीं रहे हैं। 92 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली हैं। हर कोई इस खबर के सामने आने के बाद दुखी है।

एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। गुरूवार के दिन रात आठ बजे उन्हें एम्स में एडमिट करवाया गया था। उन्हें हार्ट से जुड़ी परेशानी बताई जा रही थी। उन्हें एम्स के इमरजेंसी वॉर्ड में एमडिट करवाया गया था। डॉक्टर मनमोहन सिंह का इलाज कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नितीश नाइक के अंतर्गत किया जा रहा था। पहले भी पूर्व पीएम एम्स में भर्ती हो चुके थे। 13 अक्टूबर 2021 को वो बुखार की परेशानी के चलते एम्स में भर्ती हुए थे। उनका बुखार तो सही हो गया था, लेकिन कमजोरी के चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 26 सितंबर 1932 को डॉक्टर मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था। वो अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में पैदा हुए थे। अपने जीवन में शिक्षा, अर्थशास्त्र और राजनीति के जरिए उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की थी।

मनमोहन सिंह को काम से मिली वाहवाही

1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। बाद में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथन श्रेणी ऑनर्स की डिग्री कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पास की थी। 1971 में वो भारत सरकार से जुड़े और वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार भी बने थे। 1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय का मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया था। इसके बाद वो कई बड़े पदों पर काम करते हुए दिखाई दिए थे। डॉ मनमोहन सिंह भारत के वित्त मंत्री रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यापक नीति लागू की थी, जिसे विश्वभर में तारीफ मिली।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट