पूर्व केंद्रीय मंत्री और टेक्नोक्रेट राजीव चंद्रशेखर बने केरल के भाजपा अध्यक्ष, प्रह्लाद जोशी ने की घोषणा

Published : Mar 24, 2025, 12:39 PM ISTUpdated : Mar 24, 2025, 12:44 PM IST
Rajeev Chandrasekhar

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल भाजपा अध्यक्ष बने हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। युवाओं को आकर्षित करने और पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य है।

Rajeev Chandrasekhar Kerala BJP state president: पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को आधिकारिक तौर पर भाजपा का केरल प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केरल में पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित भाजपा राज्य परिषद की बैठक के दौरान यह घोषणा की।

सीनियर भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में राजीव चंद्रशेखर की नियुक्ति का फैसला रखा। रविवार को राजीव चंद्रशेखर ने प्रमुख भाजपा नेताओं की मौजूदगी में इस पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

राजीव चंद्रशेखर को मिली है युवाओं को आकर्षित करने की जिम्मेदारी

केरल भाजपा अध्यक्ष पद के लिए महीनों से अटकलें लगाई जा रहीं थी। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने यह बड़ी जिम्मेदारी टेक्नोक्रेट से राजनेता बने राजीव चंद्रशेखर को दी है। इसे भाजपा द्वारा पारंपरिक मतदाताओं से परे अपने आधार का विस्तार करने का प्रयास माना जा रहा है। चंद्रशेखर को युवाओं और पेशेवरों को भाजपा की ओर आकर्षित करने की जिम्मेदारी मिली है। लोकसभा चुनाव 2024 में वह तिरुवनंतपुरम सीट से मैदान में उतरे थे।

ऑस्ट्रेलिया जाने वाले थे चंद्रशेखर, केंद्रीय नेतृत्व ने दिया बैठक में शामिल होने के निर्देश

दिलचस्प बात यह है कि राजीव चंद्रशेखर को AI सेमिनार में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना था। लेकिन, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें तिरुवनंतपुरम में कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया। इससे साफ हो गया था कि पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। औपचारिक घोषणा से पहले प्रकाश जावड़ेकर ने चंद्रशेखर के साथ आमने-सामने चर्चा की। बाद में राज्य के नेताओं को व्यक्तिगत रूप से फैसले के बारे में बताया। कोर कमेटी की बैठक के दौरान आधिकारिक घोषणा की गई।

चंद्रशेखर की नियुक्ति केरल भाजपा में गुटबाजी के खिलाफ केंद्रीय नेतृत्व की ओर से एक कड़ा संदेश है। पार्टी के अंदरूनी गुटों से ऊपर रहने के लिए जाने जाने वाले चंद्रशेखर की नियुक्ति राज्य इकाई में एकता लाएगी। राज्य कोर कमेटी और राज्य कमेटी में बड़े फेरबदल की उम्मीद है। इसमें सीनियर नेताओं के साथ ही युवाओं को भी शामिल किया जाएगा। केरल भाजपा अध्यक्ष के रूप में राजीव चंद्रशेखर की पहली बड़ी चुनौती केरल में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा का नेतृत्व करना होगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट