
नेशनल डेस्क। लोकसभा में सभी सांसदों ने सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसी के साथ ही लोक सभा सत्र की शुरुआत भी हो चुकी है। राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है और उन्होंने संसद में शपथ भी ले ली है। संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी के शपथ लेने के दौरान संविधान लहराते और जय संविधान कहती हुई तस्वीरों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेसियों की ये तस्वीरें भारत के लोगों के साथ किया जा रहा मजाक है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सच तो यही है कि जो संविधान राहुल गांधी लहरा रहे थे वह वो वाला संविधान नहीं है जिसे आपातकाल के दौरान 5 बार संशोधिक किया गया था। वास्तव में राहुल गांधी को तो दिसंबर 1976 में वाला संविधान हाथों में लेकर लहराना चाहिए था। अपना कांग्रेस वाला संविधान जिसे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 5 बार संशोधित किया था।
संविधान को लेकर पूर्व मंत्री ने कही ये बातें
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज का संविधान कांग्रेस वाला नहीं है। आज का संविधान मोरारजी,आडवाणी, अटल बिहारी बाजपेयी और जार्ज फर्नाडीस, जगजीवनराम जैसे नेताओं के संघर्षों का परिणाम है जिन्होंने भारत के तानाशाही बनी कांग्रेस सरकार के खिलाफ घुटने नहीं टेके और उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी। लगातार संघर्ष किया और इन पांचों संशोधनों को निरस्त कर देश को बड़ी मुश्किलों से बचाया। वह कानून जिसमें जनता के सभी अधिकारों को छीन लिया गया था।
पूर्व मंत्री ने जताी नाराजगी
पूर्व मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि पीएम और भारतीयों ने जिस संविधान का समर्थन करने और सुरक्षा का संकल्प लिया है राहुल की कांग्रेस सरकार ने उसे नष्ट करने का प्रय़ास किया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.