अवैध तरीके से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था इस देश का पूर्व उपराष्ट्रपति, पकड़ाया

Published : Aug 01, 2019, 07:08 PM ISTUpdated : Aug 01, 2019, 07:13 PM IST
अवैध तरीके से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था इस देश का पूर्व उपराष्ट्रपति, पकड़ाया

सार

मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफ्फूर को गुरुवार को तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह पर हिरासत में लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गफ्फूर पर भारत में अवैध रूप से घुसने की कोशिश करने का आरोप है। इसी के चलते भारतीय अधिकारियों ने यह कार्रवाई की।

चेन्नई. मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफ्फूर को गुरुवार को तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह पर हिरासत में लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गफ्फूर पर भारत में अवैध रूप से घुसने की कोशिश करने का आरोप है। इसी के चलते भारतीय अधिकारियों ने यह कार्रवाई की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क और खुफिया विभाग की टीम ने तूतीकोरिन बंदरगाह पर एक बोट में छापा मारा था। इसमें सिंगापुर का झंडा लगा था। गफ्फूर बोट में क्रू मेंबर के पीछे छिपे हुए थे। उनके पास भारत में प्रवेश करने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस मामले पर जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम इस बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं।

भ्रष्टाचार के मामले में दोषी हैं गफ्फूर 
अदीब अब्दुल गफ्फूर 2015 में उपराष्ट्रपति पद से हटाए गए थे। वे जुलाई 2015 में मालदीव के 5वें उपराष्ट्रपति चुने गए थे। मालदीव की अदालत ने  उन्हें भ्रष्टाचार और अन्य मामलों में 33 साल की सजा सुनाई है। गफ्फूर पर्यटन, कला और संस्कृति मंत्री भी रहे हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Holi 2026 Pics: पटना से दिल्ली, 10 तस्वीरों में देखें देशभर में लोगों ने कैसे मनाया रंगों का त्योहार
HOLI PHOTOS: राहुल गांधी से केजरीवाल-रेखा गुप्ता तक, देखें देशभर के नेताओं ने कैसे खेली होली