Fortune India ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बताया देश की सबसे शक्तिशाली महिला

Published : Dec 02, 2021, 07:38 AM ISTUpdated : Dec 02, 2021, 07:44 AM IST
Fortune India ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बताया देश की सबसे शक्तिशाली महिला

सार

फॉर्च्यून इंडिया (Fortune India) ने देश की सबसे शक्तिशाली 50 महिलाओं की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में पहले स्थान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को रखा गया है।

नई दिल्ली। फॉर्च्यून इंडिया (Fortune India) ने देश की सबसे शक्तिशाली 50 महिलाओं की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में पहले स्थान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को रखा गया है। दूसरे नंबर पर नीता अंबानी और तीसरे नंबर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन का नाम है। टॉप टेन में किरण मजूमदार शॉ, अरुंधति भट्टाचार्य, गीता गोपीनाथ, सुचित्रा इले और रेड्डी बहनें भी शामिल हैं।

लिस्ट में सबसे कम उम्र की शक्तिशाली महिला रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की निदेशक इशा अंबानी हैं। उनकी उम्र 30 साल है। उनके बाद 35 साल की दिव्या गोकुलनाथ का नंबर है। बायजू की को-फाउंडर दिव्या 35 साल की हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को 39 स्थान पर जगह मिली है। अमेजन प्राइम वीडियो की हेड ऑफ इंडिया ओरिजनल्स अपर्णा पुरोहित (42) और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की प्रवर्तक अमीरा शाह (42) चौथी सबसे कम उम्र की शक्तिशाली महिलाएं हैं। जूम वीडियो कम्युनिकेशंस की COO अपर्णा बावा (43) को पांचवां स्थान मिला है।

सीतारमण ने कोरोना काल में किया अच्छा काम
निर्मला सीतारमण को कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था संभालने के लिए पहला स्थान मिला है। फॉर्च्यून इंडिया ने निर्मला सीतारमण के बारे में कहा है कि वह मार्च 2020 में लॉकडाउन लागू होने के 36 घंटे बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करने वाली पहली कैबिनेट मिनिस्‍टर हैं। सारा देश उस समय सरकार की योजना के बारे में जानना चाहता था कि कोरोना से कैसे निपटेंगे। इस जिम्‍मेदारी को उन्‍होंने बतौर वित्त मंत्री बखूबी निभाया।

फॉर्च्यून इंडिया ने नीता अंबानी के बारे में कहा है कि अप्रैल, 2020 में लॉकडाउन लगने के दौरान उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल द्वारा गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए काफी काम किया। उन्होंने मुंबई में बीएमसी के साथ मिलकर टीम बनाई, जिसे 50 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की जिम्मेदारी थी। बाद में उसकी क्षमता बढ़ाकर 2,000 बेड कर दी गई। ऑक्सीजन आपूर्ति भी बढ़ाई गई और इलाज भी मुफ्त था।

 

ये भी पढ़ें

Moradabad: प्रियंका गांधी आज करेंगी प्रतिज्ञा रैली, कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश

Mamata Banerjee पर भड़की कांग्रेस, अधीर रंजन ने कहा- ज्यादा पागलपन शुरू कर दिया

Omicron: कोरोना के नए वैरिएंट की चपेट में आया अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका से लौटा था संक्रमित

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

PM मोदी ने अमित शाह की तारीफ़ क्यों की? क्या पार्लियामेंट में हुआ था धमाकेदार भाषण?
तिरुपति TTD सिल्क दुपट्टा विवाद: क्या सच में नकली सिल्क दिया गया भक्तों को?