चार साल की बच्ची ने यू ट्यूब पर अपलोड किया खुद से गाया हुआ राष्ट्रगीत, पीएम मोदी ने लिखा- हमें गर्व है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाने के लिए मिजोरम की चार साल की एक लड़की की प्रशंसा की है। चार साल की एस्तेर हंमटे ने राष्ट्रगीत गाकर मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा और लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 31, 2020 11:42 PM IST / Updated: Nov 01 2020, 05:20 AM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाने के लिए मिजोरम की चार साल की एक लड़की की प्रशंसा की है। चार साल की एस्तेर हंमटे ने राष्ट्रगीत गाकर मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा और लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। इस 4 साल की मासूम लड़की के यू ट्यूब चैनल के 73,000 से अधिक सबस्क्राइबर हैं और 25 अक्टूबर को अपलोड किए गए वीडियो को अब तक पांच लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

मासूम हंमटे के वीडियो में विभिन्न स्थानों पर कई प्रोफेशनल शॉट्स हैं, जो पहाड़ों से लेकर पूर्वोत्तर राज्य के पहाड़ी शहरों तक हैं। खेतों और वन सड़कों के ड्रोन शॉट्स भी हैं। एक सफेद शर्ट और काली स्कर्ट में दिख रही इस चार साल की मासूम के द्वारा बेहद मनमोहक अंदाज में राष्ट्रगीत को गाया और शूट किया गया है। सुन्दर धुनों के साथ गाये गए राष्ट्रगीत को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Latest Videos

 

मिजोरम के सीएम के ट्वीट को प्रधानमंत्री मोदी ने किया रिट्वीट 
मिजोरम के सीएम जोरमथंगा ने ट्वीट किया “जोरदार मीथेरिंग, लुंगी के एक 4 वर्षीय बच्चे, मिजोरम का गायन” मां तुझे सलाम, वंदे मातरम,। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस वीडियो को रिट्वीट किया गया और उन्होंने लिखा, “आराध्य और सराहनीय! इस प्रस्तुति के लिए एस्तेर हैमनेट पर गर्व है।” इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस मासूम बच्ची की जमकर तारीफ़ हो रही है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।
Varanasi Sai : काशी के मंदिरों से क्यों हटाई गई साईं बाबा की प्रतिमाएं ?
Supreme Court On Bulldozer Action: SC ने सरकारों को अब ढंग से समझा दिया
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई