
नई दिल्ली. कांग्रेस के दिन वाकई अच्छे नहीं चल रहे! यह घटना देखकर तो ऐसा ही लगता है। हुआ यूं कि 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना स्थापना दिवस((Congress Foundation Day) ) मना रही है। लेकिन नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम के दौरान अजीब वाक्या घटा। यहां कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया(Sonia Gandhi) ने जैसे ही पार्टी का झंडा फहराने रस्सी खींची, झंडा नीचे गिर पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
कांग्रेस अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है
कांग्रेस अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। इसी अवसर पर नई दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय पर एक कार्यक्रम रखा गया था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सोनिया गांधी थीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। सोनिया गांधी ने जैसे ही झंडे की रस्सी खींची, झंडा टूटकर नीचे आ गिरा। यह देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। इसके बाद एक महिला कार्यकर्ता वहां पहुंची तेजी से पहुंची और सोनिया गांधी की झंडा वंदन में मदद की। लेकिन झंडा नहीं फहराया जा सका। इसके बाद सोनिया गांधी ने हाथ में ही झंडा फहराया। यह और बात है कि इस घटना के बावजूद सोनिया गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वे शांत बनी रहीं। इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा भाजपा पर आरोप लगाया कि गंगा-जमुनी विरासत को मिटाने की कोशिश की जा रही है। देश के लोग सुरक्षित नहीं है। सोनिया गांधी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार किया जा रहा है। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
राहुल गांधी ने tweet करके दी बधाई
राहुल गांधी ने tweet करके कांग्रेस के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा-हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है। कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। हालांकि इस पर भी लोगों ने तीखे कमेंट़्स किए...
#'जो अपना झंडा नहीं संभल पा रहे, वो देश को सिर्फ बर्बाद कर सकते हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर गिरा कांग्रेस का झंडा...
#ये कांग्रेस है-जिसने अपने देश में अपने ही लोगों का सामूहिक नरसंहार कराया। उन लाखों सिसकियों की आह कभी आराम से न जीने देगी और न मरने देगी।
#भारत से लुप्त होती कांग्रेस की समस्या ये है कि उन्हें खेवनहार समझ में नहीं आ रहा। राहुल गांधी की बचकानी हरकतों से संसद शर्मसार होता है और इंदिरा बन के उतरीं प्रियंका योगी जी के सामने न घर कि हैं न घाट की और सोनिया जी में हिम्मत नहीं कि मोदी जी का सामना कर सकें।
#वो पार्टी लोकतांत्रिक कैसे हो सकती, जिसने एक बहुसंख्यक वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई और श्रीराम को काल्पनिक बताया और एक वर्ग को खुश किया, लोकतांत्रिक??
#धरती पे यह गिरे पड़े है, चाहत आसमान की
यह भी पढ़ें
धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में लौटी एक नई सुबह, रियल स्टेट में 19000 करोड़ का इन्वेस्ट
गृहमंत्रालय ने कहा-उसने सीज नहीं किए मदर टेरेसा चैरिटी के खाते, बताई सच्चाई; ममता बनर्जी ने खड़ा किया था बवाल
NEET-PG काउंसिलिंग का मुद्दा: दिल्ली पुलिस के एक्शन से डॉक्टर गुस्से में; कल देशभर में हड़ताल
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.