नीट पीजी काउंसलिंग (NEET-PG Counselling) में देरी के खिलाफ पिछले 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस की सख्ती से मामला और बिगड़ गया है। हड़ताली डॉक्टरों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए 29 दिसंबर को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है।

नई दिल्ली. नीट पीजी काउंसलिंग (NEET-PG Counselling) में देरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कड़ा एक्शन ले लिया। इसके विरोध में डॉक्टरों ने 29 दिसंबर को देशभर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने का ऐलान किया है। सोमवार शाम डॉक्टरों ने सभी स्वास्थ्य सेवाओं को बंद करने की घोषणा की। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने एक बयान के जरिये कहा कि डॉक्टरों के खिलाफ #Delhi पुलिस द्वारा क्रूर बल के विरोध में 29 दिसंबर, 2021 को सुबह 8 बजे से देश भर में सभी स्वास्थ्य सेवाओं से पूरी तरह से वापसी का आह्वान किया गया है।

ऐसे बिगड़ा माहौल
27 दिसंबर को दिल्ली पुलिस ने कुछ हड़ताल डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद डॉक्टरों ने सरोजनी नगर थाने का घेराव किया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद से पुलिस और डॉक्टर आमने-सामने हैं। डॉक्टरों की मांग है कि पुलिस अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगे। जबकि दिल्ली पुलिस का तर्क है कि डॉक्टरों के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है।

11 दिनों से विरोध जता रहे हैं डॉक्टर
रेजिडेंट डॉक्टर पिछले 11 दिनों से विरोध प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं। नीट पीजी काउंसलिंग (NEET-PG Counselling) का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। 27 दिसंबर को डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट का घेराव करने के मकसद से पैदल मार्च निकाला था। लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। कहा जा रहा है कि इस दौरान पुलिस और डॉक्टरों के बीच झूमाझटकी भी हुई।

डॉक्टरों का दावा 2500 डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया
डॉक्टरों ने दावा किया है कि पुलिस ने करीब 2500 डॉक्टरों को हिरासत में लिया। इससे नाराज होकर उन्होंने सफदरगंज अस्पताल से मार्च निकाला और सरोजनी नगर थाने का घेराव किया। इस मामले को लेकर एम्स के डॉक्टरों ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और हेल्थ मिनिस्टर को चिट्ठी लिखी है। वहीं पुलिस ने सार्वजनिक सम्पत्ति के नुकसान और पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में 6 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

राहुल और प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन और उनके खिलाफ पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि फूल बरसाना दिखावे का पीआर था, असलियत में अन्याय बरसा रहे हैं। केंद्र सरकार के अत्याचार के खिलाफ मैं डॉक्टरों के साथ हूं।

pic.twitter.com/m1kEn4XXYW

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/pdfDL7a0Yw

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
दिल्ली में Night Curfew लागू, सड़क पर दिखा सन्नाटा, पुलिस ने की गाड़ियों की जांच
अशांत क्षेत्र में सशस्त्र बलों को विशेष शक्तियां देता है AFSPA, संदेह के आधार पर मार सकते हैं गोली
धर्म संसद विवाद पर CM Bhupesh Baghel ने कहा- गुंडे भगवा वस्त्र धारण कर लें तो संत नहीं कहलाते

pic.twitter.com/x6dgeNk2Wp

Scroll to load tweet…