Published : Sep 09, 2023, 01:24 PM ISTUpdated : Sep 09, 2023, 01:51 PM IST
नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ। इसमें इंडिया की जगह भारत लिखा दिखा। इससे पहले पीएम मोदी ने गर्मजोशी से विदेशी मेहमानों का भारत मंडपम में स्वागत किया।
जी20 शिखर सम्मेलन में भी भारत बनाम इंडिया की झलक दिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने जिस नेम प्लेट पर देश का नाम लिखा होता है वहां इंडिया की जगह भारत लिखा गया था।
210
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बाइडेन को कोणार्क व्हील के बारे में जानकारी दी।
310
यह तस्वीर भारत मंडपम के अंदर बैठक हॉल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन को भारत मंडपम के बारे में बताया।
410
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकन यूनियन के जी20 का स्थायी सदस्य बनने की घोषणा की। उन्होंने अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष को गले लगाया और जी20 सदस्य की कुर्सी पर बिठाया।
510
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन से जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत की।
610
भारत मंडपम के इस हॉल में विश्व नेता बैठक कर रहे हैं।
710
शनिवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंचे। उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी थे।
810
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पहुंचे तो पीएम मोदी ने इस तरह उनका स्वागत किया।
910
तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत मंडपम पहुंचे। पीएम ने उनका औपचारिक स्वागत किया।
1010
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.