G20 Summit 2023: जी20 डिनर का न्योता नहीं मिलने से दुखी मल्लिकार्जुन ने की ऐसी बात, BJP अध्यक्ष को भी नहीं मिला है निमंत्रण

Published : Sep 09, 2023, 02:43 PM ISTUpdated : Sep 09, 2023, 03:00 PM IST
Mallikarjun Kharge

सार

जी20 डिनर के लिए न्योता नहीं मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कहा कि केंद्र सरकार को इस तरह की निम्न स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

नई दिल्ली। राजधानी के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) चल रहा है। विश्व नेता इस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। इस बीच भारत की घरेलू राजनीति में भोज का मुद्दा गरम है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस बात से दुखी हैं कि उन्हें राष्ट्रपति द्वारा आयोजित जी20 भोज का न्योता क्यों नहीं मिला।

कर्नाटक के कालाबुरागी में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जी20 डिनर के लिए न्योता नहीं मिलने पर बयान दिया। उन्होंने कहा, "मैं पहले ही इस पर प्रतिक्रिया दे चुका हूं। हमारी पार्टी ने इस पर बयान दिया है। यह अच्छी राजनीति नहीं है। उन्हें (केंद्र) इस तरह की निम्न स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए।"

किसी भी पार्टी अध्यक्ष को नहीं किया गया आमंत्रित

दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे अकेले ऐसे पार्टी अध्यक्ष नहीं हैं, जिन्हें भोज का न्योता नहीं मिला है। जी20 डिनर के लिए किसी भी पार्टी के अध्यक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी न्योता नहीं मिला है। सभी मुख्यमंत्रियों को डिनर के लिए इनवाइट किया गया है। ऐसी जानकारी आ रही है कि कांग्रेस के चार में से तीन मुख्यमंत्रियों ने डिनर में नहीं आने का फैसला किया है। सिर्फ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू डिनर में शामिल हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तो भोज में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं जाने के लिए ऐसा बहाना किया कि गृह मंत्रालय को बयान देकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ गई। जी20 डिनर के लिए दिल्ली जाएंगे क्या? इस सवाल के जवाब में बघेल ने कहा, "भाई अब तो नो फ्लाइंग जोन हो गया है, तो कैसे जाऊं।" इसपर गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली में निर्धारित फ्लाइट के लिए कोई नो फ्लाइंग जोन नहीं है। मुख्यमंत्री के विमान पर रोक नहीं है।

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023 LIVE: अफ्रीकन यूनियन बना जी20 का स्थायी सदस्य, पीएम मोदी ने दिया सबका साथ-सबका विकास का मंत्र

जी20 डिनर के लिए दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। आज शाम को भारत मंडपम में डिनर होगा। नीतीश ने कहा, “मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर जी20 डिनर में शामिल होने के लिए यहां आया हूं।”

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष को गले लगाकर जी20 सदस्य की कुर्सी पर बिठाया, देखें वीडियो

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

प्रदर्शन, आगजनी और इंटरनेट बंद…ईरान से लौटे भारतीयों ने बयां किया खौफनाक सच, देखें वीडियो
PF Account: अब UPI के जरिए निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें नया नियम