Published : Sep 12, 2023, 01:31 PM ISTUpdated : Sep 12, 2023, 02:05 PM IST
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए आए विश्व नेताओं को पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी पश्मीना से लेकर सुंदरबन के शहद तक अनेक शानदार गिफ्ट दिए। उपहारों के चुनाव में इस बात का खास ख्याल रखा गया कि वे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से दुनिया को अपगत कराएं।
पीएम ने शीशम की लकड़ी से बनाए गए संदूक को गिफ्ट किया। इसपर पीतल की पट्टी लगाई गई थी। हाथ से बनाए गए संदूक पर बेहद खास कारीगरी की गई थी। संदूक भारतीय सांस्कृतिक और लोक कथाओं में एक विशेष स्थान रखता है। पहले इसका इस्तेमाल खजाना रखने के लिए होता था। पीएम द्वारा दिया गया गिफ्ट इतना भव्य है कि वह खुद किसी खजाने से कम नहीं है।
29
कश्मीरी पश्मीना
कश्मीरी पश्मीना शॉल पूरी दुनिया में अपनी शानदार फैब्रिक और गर्माहट के लिए प्रसिद्ध है। पश्मीना शॉल बेहद रेयर फैब्रिक से तैयार किया जाता है। यह ऊन चांगथांगी बकरी से मिलता है। इसके लिए बकरी के बालों की कटाई नहीं की जाती। उसे कंधी किया जाता है। चांगथांगी बकरी सिर्फ 14,000 फीट की ऊंचाई पर पाई जाती है। पश्मीना शॉल कुशल कारीगर द्वारा सदियों पुरानी प्रक्रियाओं से तैयार किया जाता है। इसे पूरी तरह हाथ से बनाया जाता है।
39
सुंदरबन मल्टीफ्लोरा मैंग्रोव शहद
सुंदरबन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है। यह बंगाल की खाड़ी में गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के संगम से बने डेल्टा पर स्थित है। यहां की जंगली मधुमक्खियों के शहद को स्थानीय लोग जान हथेली पर रखकर निकालते हैं। मैंग्रोव शहद कम चिपचिपा होता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स की मात्रा अधिक होती है। इससे स्वास्थ्य लाभ होता है।
49
कश्मीरी केसर
केसर दुनिया का सबसे महंगा मसाला है। कश्मीरी केसर को सबसे अच्छा माना जाता है। इसकी कीमत इतनी अधिक है कि इसे लाल सोना भी कहा जाता है। केसर की खेती का पूरा काम हाथों से होता है। मात्र एक औंस केसर के लिए हजारों फूलों की हाथ से कटाई की जाती है।
59
पेको दार्जिलिंग और नीलगिरि चाय
दार्जिलिंग चाय दुनिया की सबसे कीमती चाय है। इसे 3000-5000 फीट की ऊंचाई पर दार्जिलिंग की धुंध भरी पहाड़ियों पर स्थित चाय बगानों से ली गई पत्तियों से तैयार किया जाता है। इसके लिए केवल कोमल अंकुर ही चुने जाते हैं। नीलगिरि चाय की खेती दक्षिण भारत में होती है। इसे 1000-3000 फीट की ऊंचाई पर उगाया जाता है।
69
जिगराना इत्र
जिघराना इत्र उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सबसे अच्छी कृति है। इसे सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार तैयार किया जाता है। मास्टर कारीगर चमेली और गुलाब जैसे फूलों से यह इत्र तैयार करते हैं।
79
अराकू कॉफी
अराकू कॉफी दुनिया की पहली टेरोइर मैप्ड कॉफी है। यह आंध्र प्रदेश की अराकू घाटी के जैविक बागानों में उगाई जाती है। किसान मशीनों या रसायनों का इस्तेमाल किए बिना प्राकृतिक रूप से कॉफी उगाते हैं। अराकू कॉफी की सुगंध बेहद खास होती है। अराकू कॉफी अपनी अनूठी बनावट और शानदार स्वाद के लिए जानी जाती है।
89
खादी वस्त्र
खादी वस्त्र पर्यावरण अनुकूल है। इसे कपास, रेशम, जूट या ऊन से बुना जा सकता है। यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे महत्वपूर्ण प्रतीकों में से एक है। इसका नाम महात्मा गांधी ने रखा था।
99
क्वाइन बॉक्स
भारत की G20 अध्यक्षता के उपलक्ष्य में पीएम नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई 2023 को विशेष G20 डाक टिकट और सिक्के जारी किए थे। इनके डिजाइन भारत के जी20 लोगो और 'वसुधैव कुटुंबकम' की थीम पर हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.