
G20 Summit 2023 New Delhi. नई दिल्ली में हो रहे जी20 वैश्विक शिखर सम्मेलन के लिए डेलीगेशंस का आगमन शुरू हो गया है। दुनिया के दिग्गज नेता इस सम्मेलन में पहुंच रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि जो डेलीगेशन दिल्ली पहुंचेगा, उनके ऑफिसेस किस तरह से तैयार किए हैं। जी20 समिट इंडिया के चीफ कोर्डिनेटर हर्ष वी श्रृंगला ने एक वीडियो शेयर करके ऑफिसेस की झलक दिखलाई है।
G20 Summit 2023: हॉल नंबर 14 में बनाए गए हैं ऑफिसेस
जी20 समिट के लिए आने वाले डेलीगेशंस के ऑफिसेस भारत मंडपम के हॉल नंबर 14 में तैयार किए गए हैं। जी20 इंडिया के चीफ कोर्डिनेटर हर्ष वी श्रृंगला ने इसका एक वीडियो शेयर किया गया है। कार्यालय में एंट्री करते ही मदर ऑफ डेमोक्रेसी एग्जीबिशन लगाया गया है। जिसमें भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को दर्शाया गया है। इसके बाद वेलकम लोकेशन है, जहां पर जी20 में शामिल होने वाले सभी देशों के नेशनल फ्लैग लगाए गए हैं। इस बोर्ड पर हिंदी सहित कुल 7 भाषाओं में स्वागत लिखा गया है। इसके आगे एक पैनल लगाया गया है जो पूरे हॉल की जानकारी देता है। इसके बाद सभी देशों के डेलीगेशंस के लिए स्टेट ऑफ आर्ट ऑफिसेस तैयार किए गए हैं।
G20 Summit 2023: 9 और 10 सितंबर को जी20 समिट
देश की राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। शिखर सम्मेलन में दुनिया के 29 देशों के राष्ट्राध्यक्ष इसमें शिरकत करेंगे। भारत में इसकी तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी की गई हैं। एयरफोर्स ने 10000 फीट से स्काई डाइविंग करते हुए G20 का झंडा फहराया है। सोशल मीडिया पर जी20 का आसमान में फहराए गए झंडे का क्लिप खूब शेयर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.