G20 Summit 2023 में जुटे 29 देशों के नेताओं के साथ उन देशों की सांस्कृतिक विरासतों का किया प्रदर्शन

Published : Sep 11, 2023, 12:17 AM ISTUpdated : Sep 11, 2023, 04:59 PM IST

G20 Summit 2023: शिखर सम्मेलन के लिए जिस भारत मंडपम में ग्लोबल लीडर्स जुटे थे, वहां एक कल्चर कॉरिडोर बनाया गया था। कल्चर कॉरिडोर में 29 देशों की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया था। कल्चर कॉरिडोर को करीब 3 हजार वर्गफीट में बनाया गया है। 

PREV
116

इंडोनेशिया के बटिक सरोंग टेक्सटाइल को कॉरिडोर में लगाया गया है। बटिक यहां की एक प्राचीन कला है जिसमें कपड़े पर वैक्स को पिघला कर चित्रकारी की जाती है।

216

ब्राजील की अपनी विरासत को प्रदर्शन करने के लिए उसके यहां के नेशनल पॉर्लियामेंट पैलेस के मॉडल को लगाया है। नेशनल पॉर्लियामेंट कैंपस में संसद के साथ साथ प्रेसिडेंट रेजीडेंस और फेडरल सुप्रीम कोर्ट भी है।

316

अर्जेंटीना की प्राचीनतम ड्रेस पोंचू को यहां शोक केस में रखा गया है। यह एक तरह का ड्रेस होता है जिसे 1100 ईसवीं में डिजाइन किया गया था।

416

कनाडा के सी मॉन्स्टर मास्क। पुरानी कथा में बताया जाता है कि वर्षों पहले एक सी मॉन्स्टर ने एक गांव को बाढ़ से बचाया था। यह मॉन्स्टर मास्क उसी की कहानी बताता है।

516

चीन का फोहुआ लीडेड जार। यह यहां के किन राजाओं के राजशाही चिमनी का सबसे कीमती क्रिएशन है। यह बौद्ध कल्चर को भी रिप्रेजेंट करता है।

616

दो बार नोबेल प्राइज जीतने वाली साइंटिस्ट मैरी स्क्लोडोस्का क्यूरी उर्फ मैडम क्यूरी की तस्वीर। मैडम क्यूरी को केमिस्ट्री और फिजिक्स दोनों में नोबेल पुरस्कार मिल चुके हैं। मैरी पोलिश-फ्रेंच (वर्तमान में यूरोपीय यूनियन) साइंटिस्ट थीं।

716

सुप्रसिद्ध बीटल कार। जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी फॉक्सवैगन की बीटल कार की रेप्लिका। यह जर्मनी की एडवांस इंजीनियरिंग को बताात है। इससे जर्मनी में आए ऑटोमोटिव इनोवेशन को ट्रिब्यूट दिया गया।

816

इटली की प्रसिद्ध अपोलो बेल्वेडियर की स्टैच्यू। इस स्टैच्यू को ग्रीक देवता अपोलो को एक धनुर्धारी के रूप में दिखाया गया है।

916

जापान की सांस्कृतिक पहचान वाला पहनावा कोरिन किमोनो। यह करीब 300 साल पुरानी ड्रेस है जिसे 2020 में नए सिरे से रेस्टोरेशन के लिए जापान ने योजना शुरू की है। 1971 में इसे महत्वपूर्ण कल्चरल प्रॉपर्टी घोषित किया गया था।

1016

कोरिया को लैंड ऑफ हैट्स भी कहा जाता है। रिपब्लिक ऑफ कोरिया की सांस्कृतिक पहचान के रूप में हैट, गैट और हेडपीस व जोकदुरी को प्रदर्शित किया गया।

1116

रूस की पारंपरिक खाकस्स वीमेन ड्रेस-वेस्ट और पोगो। रूस का यह खाकस्स क्षेत्र का ट्रेडिशनल ड्रेस है। यह शादी समारोहों और विशेष आयोजनों में स्पेशली पहना जाता है।

1216

यूके का ऐतिहासिक दस्तावेज मैग्ना कार्टा। यह रॉयल किंग और लोगों के बीच रूल ऑफ लॉ को स्थापित करने के लिए 1215 में अस्तित्व में आया। 1225 में जारी मैग्नाकार्टा का वर्जन जिसे हेनरी तृतीय ने जारी किया था उसमें कई बड़े संशोधन किए गए। यह इंग्लैंड में डेमाक्रेसी को स्थापित करने में सबसे अहम है।

1316

'द टायरनी ऑफ मिरर्स' कोडेक्स श्रृंखला का एक उल्लेखनीय पीस है। इसे न्यूयॉर्क स्थित वैचारिक कलाकार सैनफोर्ड बिगर्स द्वारा शुरू किया गया था। पिछले दो दशकों में इस सीरीज ने समकालीन कला के क्षेत्र में अंतर-सांस्कृतिक बातचीत को बढ़ावा देने के लिए उपयोग किया है। इस पेंटिंग में, बिगर्स 3डी क्यूब्स का उपयोग करते हैं। बिगर के कार्यों में विविध संदर्भों को देखा जा सकता है जिनमें जैज़, खगोल विज्ञान, बौद्ध धर्म, सेक्रेड ज्योमेट्री, माइथालॉजी और सिंबॉलिज्म सहित कई अन्य शामिल हैं।

1416

कल्चर कॉरिडोर में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा भी है। यह बांग्लादेश की ओर से लगाया गया है। शेख मुजीबुर रहमान, बांग्लादेश के फॉदर ऑफ नेशन भी कहे जाते हैं। बांग्लादेश फ्रीडम मूवमेंट के सबसे प्रमुख चेहरा रहे हैं।

1516

मिस्र के सबसे ऐतिहासिक और चर्चित राजा, तूतेन खामेन का गोल्डेन मास्क और मॉडर्न सेरेमोनियल चेयर को कॉरिडोर में रखा गया।

1616

भारत प्राचीन संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए यहां अष्टध्यायी, ऋग्वेद, भीमबेटका की पेंटिंग, योग, कुंभ, वैदिक ऋचाएं, हिमालय, गंगा, हिंद महासागर और रॉयल बंगाल टाइगर को लगाया गया।

यह भी पढ़ें:

G20 Summit 2023 में पहुंचे यूके के पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति के दो फोटोज जिनकी हो रही सबसे अधिक तारीफ

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories