G20 Summit in Delhi: पवन खेड़ा ने एक होर्डिंग को लेकर किया ट्वीट, बीजेपी नेता विजय गोयल और अमित मालवीय ने किया पलटवार

Published : Sep 07, 2023, 09:47 PM ISTUpdated : Sep 07, 2023, 09:49 PM IST
PM Modi

सार

खेड़ा ने एक होर्डिंग का फोटो शेयर कर बीजेपी पर कटाक्ष किया है। इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता विजय गोयल ने कहा कि पवन खेड़ा झूठी खबर फैला रहे हैं और उन्होंने जो पोस्टर शेयर किए हैं वह लगा ही नहीं हैं।

G20 Summit in Delhi: दिल्ली में G20 Summit 9 और 10 सितंबर को आयोजित है। कई महीनों से जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन को सफल बनाने के लिए देश में तैयारियां चल रही थी। भारत की अध्यक्षता में हो रही जी20 समिट के विभिन्न आयोजन देश के तमाम राज्यों में किए गए। 9 व 10 सिंतबर को दुनिया के 29 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रमुख, वर्ल्ड लीडर्स समिट में मौजूद रहेंगे। हालांकि, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है। खेड़ा ने एक होर्डिंग का फोटो शेयर कर बीजेपी पर कटाक्ष किया है। इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता विजय गोयल ने कहा कि पवन खेड़ा झूठी खबर फैला रहे हैं और उन्होंने जो पोस्टर शेयर किए हैं वह लगा ही नहीं हैं।

विजय गोयल बोले-पवन खेड़ा फैला रहे झूठ

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्वीट पर बीजेपी नेता विजय गोयल ने कहा कि खेड़ा ने फर्जी खबर शेयर की है। जो होर्डिंग लगी नहीं, उन्होंने वह फोटो शेयर किया है। ऐसे समय में जब दुनिया की मेजबानी भारत कर रहा तो वह अपनी ओछी हरकत से बाज नहीं आ रहे।

गोयल ने ट्वीट किया: यह फर्जी खबर है। ऐसी कोई होर्डिंग नहीं लगाई गई है। ऐसे समय में जब भारत दुनिया की मेजबानी कर रहा है, कांग्रेस को ऐसी ओछी राजनीति से बाज आना चाहिए।

क्या ट्वीट किया पवन खेड़ा ने?

दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने विजय गोयल की ही एक होर्डिंग ट्वीट की है। उस होर्डिंग में निवेदक बीजेपी नेता विजय गोयल हैं। होर्डिंग में दुनिया के टॉप लीडर्स के कटआउट एक साथ हैं जिसमें नरेंद्र मोदी का कटआउट सीक्वेंस में सबसे आगे और सबसे ऊंचा व बड़ा है। साथ ही दुनिया के नेताओं की लोकप्रियता भी प्रतिशत में लिखा है जिसमें सबसे अधिक पीएम मोदी का है। इस कथित होर्डिंग का फोटो ट्वीट कर पवन खेड़ा ने बीजेपी नेता विजय गोयल को टैग कर पूछा है कि क्या इस तरह हम अपने मेहमानों का स्वागत करते हैं?

यह भी पढ़ें:

धरती से 10000 फीट ऊंचाई पर आसमान में एयरफोर्स ने फहराया G20 Summit का झंडा, देखें वीडियो

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!