मंदी को लेकर गांधी परिवार ने साधा निशाना, प्रियंका ने पूछा-अर्थव्यवस्था पर कन्फ्यूज्ड क्यों है सरकार

Published : Sep 12, 2019, 05:14 PM IST
मंदी को लेकर गांधी परिवार ने साधा निशाना, प्रियंका ने पूछा-अर्थव्यवस्था पर कन्फ्यूज्ड क्यों है सरकार

सार

देश में जारी आर्थिक मंदी को लेकर गांधी परिवार ने मोदी सरकार ने निशाना साधा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की बैठक में देश में चल रही मंदी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा आर्थिक स्थिति बहुत विकट है। 

नई दिल्ली. देश में जारी आर्थिक मंदी को लेकर गांधी परिवार ने मोदी सरकार ने निशाना साधा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की बैठक में देश में चल रही मंदी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा आर्थिक स्थिति बहुत विकट है। घाटा बढ़ रहा है। इन सबसे ध्यान हटाने के लिए सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। सोनिया का इशारा कांग्रेस नेताओं पर चल रही कार्रवाईयों को लेकर था। आर्थिक मंदी को लेकर सोनिया के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है, "इस स्थिति को ठीक करने के लिए दुष्प्रचार की नहीं, बल्कि ठोस नीति की जरूरत है।"

 

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने हमलावर होकर ट्वीट किया "चुनाव के पहले बोला गया कि Ola-Uber ने रोजगार बढ़ाए हैं। अब बोला जा रहा है कि Ola-Uber की वजह से आटो सेक्टर में मंदी आ गई है।" उन्होंने लिखा भाजपा सरकार अर्थव्यव्स्था के मामले में इतनी confused क्यों है? 

बैठक में शामिल हुए दिग्गज नेता
दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में सोनिया गांधी की अगुवाई में हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पार्टी के कई महासचिव-प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता शामिल हुए। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द