गणेश चतुर्थी पर खास तैयारी: मुंबई से कोंकण जाने के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें क्यों पड़ी इसकी जरूरत

Published : Jul 23, 2021, 05:23 PM ISTUpdated : Jul 23, 2021, 05:24 PM IST
गणेश चतुर्थी पर खास तैयारी: मुंबई से कोंकण जाने के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें क्यों पड़ी इसकी जरूरत

सार

हर साल सितंबर में गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई से लाखों लोग कोंकण की यात्रा करते हैं। इस बार यात्रा के दौरान ज्यादा भीड़ भाड़ से बचने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है।

नई दिल्ल. गणेश चतुर्थी के लिए रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के लिए मुंबई से कोंकण जाने वाले लोगों के लिए 40 एडिशनल ट्रेप शुरू की जाएगी। ये सेवाएं पहले से घोषित यात्राओं के अलावा होंगी।
 
मुंबई के भाजपा सांसद मनोज कोटक और गोपाल शेट्टी, भाजपा विधायक आशीष शेलार के साथ मीडिया से बात करते हुए दानवे ने कहा, गणेश चतुर्थी के लिए कोंकण जाने के लिए किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर वेटिंग लिस्ट बढ़ती है, तो हम और भी ज्यादा ट्रिप शुरू करेंगे। 

मनोज कोटक ने कहा कि ये घोषणा इसलिए की जा रही है क्योंकि पहले से घोषित 72 ट्रिप पर्याप्त नहीं है। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे लोनावाला और खंडाला और भिवपुरी और कर्जत के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ।

अधिकारियों को दिया गया आदेश
रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि अधिकारियों को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि रेल सेवाएं जल्द से जल्द बहाल हों। वे खुद पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

लाखों लोग कोंकण की यात्रा करते हैं 
हर साल सितंबर में गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई और इसके आसपास के लोग कोंकण की यात्रा करते हैं। इसलिए इस साल कोंकण जाने के लिए भीड़ भाड़ वाली ट्रेन से बचने के लिए ये घोषणा की गई है।

कोंकण के रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों में ज्यादातर शिवसेना और राकांपा का दबदबा है। भाजपा भी इस क्षेत्र में पैठ बना रही है। अगले साल की शुरुआत में होने वाले बीएमसी चुनावों से पहले सभी पार्टियां इस क्षेत्र के लोगों को लुभा रही हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास