आंध्र प्रदेश : केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक होने से मैनेजर की मौत, मजदूरों की तबीयत हुई खराब

Published : Jun 27, 2020, 06:58 PM IST
आंध्र प्रदेश : केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक होने से मैनेजर की मौत, मजदूरों की तबीयत हुई खराब

सार

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में एसपीवाई एग्रो केमिकल फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने से एक मैनेजर की मौत हो गई। तीन मजदूरों की तबीयत भी खराब हो गई। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे के समय फैक्ट्री में कुल 5 लोग थे। फैक्ट्री दिवंगत पूर्वी सांसद एसपीवाई रेड्डी की है। यह नंदी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी है।

कुर्नूल. आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में एसपीवाई एग्रो केमिकल फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने से एक मैनेजर की मौत हो गई। तीन मजदूरों की तबीयत भी खराब हो गई। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे के समय फैक्ट्री में कुल 5 लोग थे। फैक्ट्री दिवंगत पूर्वी सांसद एसपीवाई रेड्डी की है। यह नंदी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी है। 

अब काबू में हालात
हादसे के बाद कुर्नूल के कलेक्टर वीरा पांडियन ने कारखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, डरने की जरूरत नहीं है। स्थिति काबू में है। फैक्ट्री के मालिक दो बार तेलुगु देशम पार्टी के सांसद रहे थे। 

अनाज से एल्कोहाल बनाया जाता है
एसपीवाई एग्रो फैक्ट्री में अनाज से हर रोज करीब 1.50 लाख लीटर एल्कोहाल बनाया जाता है। इससे पहले विशाखापट्टनम की एलजी पॉलीमर प्लांट में स्टाइरिन गैस लीक हुई थी, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई थी। 400 लोग बीमार हुए थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Women Reservation Bill 2026: 30 साल का इंतजार, फिर भी लोकसभा में क्यों टूटा महिला आरक्षण का सपना?
Heatwave Alert: अप्रैल से जून तक इन इलाकों में चलेगी भीषण लू: IMD का हीटवेव फ्रीक्वेंसी अलर्ट जारी