पिछले साल से लगातार गिर रही जीडीपी विकास दर, अब 5% पर पहुंची, पिछले 7 साल में सबसे खराब

वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर 5 प्रतिशत रह गई है। पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में विकास दर 5.8 प्रतिशत था। यह पिछले 7 सालों में सबसे खराब है। इससे कम 4.9% अप्रैल-जून 2012 में थी। पिछली 5 तिमाही में विकास दर की बात करें तो अप्रैल-जून (2018) में 8%, जुलाई-सितंबर (2018) में 7%, अक्टूबर-दिसंबर (2018) में 6.6%, जनवरी-मार्च (2019) में 5.8% और अप्रैल-जून (2019) में 5% है। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी का अनुमान घटाकर 6.9 प्रतिशत किया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 30, 2019 1:36 PM IST / Updated: Aug 30 2019, 07:24 PM IST

नई दिल्ली. मोदी सरकार में देश की आर्थिक विकास दर को बड़ा झटका लगा है। वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर 5 प्रतिशत रह गई है। पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में विकास दर 5.8 प्रतिशत थी। जीडीपी किसी भी देश की आर्थिक स्थिति को मापने का सबसे जरूरी पैमाना है। भारत में जीडीपी की गणना हर तीसरे महीने में होती है।

पिछले 7 साल में सबसे कम जीडीपी विकास दर

Latest Videos

पिछले 7 साल में यह जीडीपी की विकास दर सबसे कम है। इससे कम 2012 (अप्रैल-जून) में 4.9 प्रतिशत थी। वहीं पिछली 5 तिमाही में विकास दर की बात करें तो अप्रैल-जून (2018) में 8%, जुलाई-सितंबर (2018) में 7%, अक्टूबर-दिसंबर (2018) में 6.6%, जनवरी-मार्च (2019) में 5.8% और अप्रैल-जून (2019) में 5% है। 

जीडीपी क्या होती है?


किसी देश की अर्थव्यवस्था या किसी खास क्षेत्र के उत्पादन में बढ़ोतरी की दर को विकास दर कहा जाता है। यदि देश की विकास दर का जिक्र हो रहा हो तो इसका मतलब देश की अर्थव्यवस्था या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) बढ़ने की रफ्तार से है। जीडीपी किसी भी देश की आर्थिक स्थिति को मापने का सबसे जरूरी पैमाना है। भारत में जीडीपी की गणना हर तीसरे महीने होती है। अगर जीडीपी बढ़ती है तो आर्थिक विकास दर बढ़ी है और अगर ये पिछले तिमाही की तुलना में कम है तो देश की आर्थिक हालत में गिरावट है।

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?