हाईवे पर ऑटो का वेट कर रही महिला को 5 लोगों ने उठाया, 2 दिन किया रेप, फिर बोरी में बांध सड़क पर फेंका

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी सामने आई है। सड़क पर ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही महिला को 4 लोगों ने जबरन अगवा किया और किसी अनजान जगह पर ले गए, जहां पर एक और शख्स पहले से मौजूद था। इन पांचों ने मिलकर 2 दिन तक लगातार महिला के साथ गैंगरेप किया।

Asianet News Hindi | Published : Oct 19, 2022 8:24 AM IST

Gang Rape in Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी सामने आई है। सड़क पर ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही महिला को 4 लोगों ने जबरन अगवा किया और किसी अनजान जगह पर ले गए, जहां पर एक और शख्स पहले से मौजूद था। इन पांचों ने मिलकर 2 दिन तक लगातार महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला के साथ आरोपियों ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पूरी तरह से लहूलुहान महिला के हाथ-पैर बांधकर एक बोरी में भरा और उसे सड़क किनारे मरने के लिए फेंक कर चले गए। बाद में कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर की। इसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जब युवती सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके शरीर के अंदर थी।

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला : 
स्वाति मालीवाल के मुताबिक, महिला के गुप्तांग से बड़ी मुश्किल से वो रॉड निकाली गई है। वो अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस केस में आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। ये बिल्कुल निर्भया जैसा केस है। मैं सिस्टम से अपील करती हूं कि इसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। 

ऑटो का इंतजार कर रही थी महिला, तभी किया अगवा : 
बता दें कि पीड़िता का भाई पेशे से ऑटो ड्राइवर है। उसके मुताबिक, 16 अक्टूबर को मेरी बहन बर्थडे पार्टी में आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद मैंने रात साढ़े 9 बजे उसे दिल्ली आश्रम रोड के पास नंदग्राम हाईवे पर छोड़ा था। वो वहां पर ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इसके बाद रात साढ़े 11 बजे मेरे भांजे का फोन आया तो उसने बताया कि मम्मी घर नहीं पहुंची है। इसके बाद हमने उसकी तलाश शुरू की। 

16 अक्टूबर को लापता हुई, दो दिन बाद मिली : 
पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन 16 अक्टूबर की रात को लापता हुई थी और दो दिन बाद 18 अक्टूबर की सुबह मिली। वो दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में नर्स है। उसको उम्मीद थी कि वहां बेहतर इलाज मिल सकता है। इसलिए उसने इसी अस्पताल में इलाज कराना बेहतर समझा। 

महिला के परिचित ही हैं पांचों आरोपी : 
महिला के भाई ने बताया कि जिस प्रापर्टी विवाद की बात की जा रही है, वो दिल्ली में शाहदरा के पास दुर्गापुरी में स्थित है। बहन इसे खरीद चुकी है। हमारे पास रजिस्ट्री के कागज भी हैं। लेकिन आरोपी कब्जा नहीं दे रहे। इसी प्रॉपर्टी को लेकर बहन ने दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में केस दर्ज कराया है और इसी वह से चलते आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस का कहना है कि नामजद दिल्ली निवासी पांचों आरोपी महिला के परिचित हैं। 

ये भी देखें : 

गाजियाबाद में महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड!

Share this article
click me!