कांग्रेस ने दिया जिन्ना प्रेमी को टिकट, गिरिराज सिंह बोले- ये लोग देश विरोधियों को साथ देने से बाज नहीं आएंगे

Published : Oct 16, 2020, 04:25 PM IST
कांग्रेस ने दिया जिन्ना प्रेमी को टिकट, गिरिराज सिंह बोले- ये लोग देश विरोधियों को साथ देने से बाज नहीं आएंगे

सार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों को ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में एक ऐसा भी नाम है, जिसे लेकर भाजपा कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही है। दरअसल, कांग्रेस ने दरभंगा के जाले से मस्कूर अहमद उस्मानी को टिकट दिया है। उस्मानी जिन्ना के समर्थन को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। 

पटना.  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों को ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में एक ऐसा भी नाम है, जिसे लेकर भाजपा कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही है। दरअसल, कांग्रेस ने दरभंगा के जाले से मस्कूर अहमद उस्मानी को टिकट दिया है। उस्मानी जिन्ना के समर्थन को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उस्मानी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत पूरे महागठबंधन पर निशाना साधा है। 

गिरिराज सिंह ने महागठबंधन के नेताओं से पूछा कि क्या आप लोग मशकूर अहमद उस्मानी को टिकट दिए जाने का समर्थन करते हैं? उन्होंने कहा, लालू यादव के राज में बिहार में सिमी काफी पनप चुका है। तो अब क्या सिमी को बिहार में पांव फैलाने देंगे महागठबंधन के नेता। क्या कांग्रेस के नेता अब भी देश विरोधियों का साथ देने से बाज नहीं आएंगे।
 


कांग्रेस नेता ने भी साधा निशाना
उधर, कांग्रेस में भी उस्मानी को टिकट दिए जाने का विरोध हो रहा है। पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्रा के पोते ऋषि मिश्रा ने भी विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे फैसलों से बर्बाद हो जाएगी। हाईकमान इस पर तुरंत संज्ञान लें और ऐसे कैंडिडेट को टिकट ना दें। 

 


भाजपा ने ट्वीट कर साधा निशाना
भाजपा ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा ने ट्वीट कर लिखा, जाले से जिन्ना प्रेमी को टिकट दिए हो, बिहार की जनता पूछ रही है ई का किए हो। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Hit and Run: कार की टक्कर से हवा में उछले बुजुर्ग दंपत्ति, देखिए दिल दहला देने वाला VIDEO
Jantar Mantar Protest Video: 3 महिला पत्रकारों से बदसलूकी! दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच