चीन से विवाद के बीच बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, नवंबर के पहले हफ्ते में भारत आएंगे 3-4 नए राफेल

Published : Oct 16, 2020, 03:53 PM IST
चीन से विवाद के बीच बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, नवंबर के पहले हफ्ते में भारत आएंगे 3-4 नए राफेल

सार

चीन से चल रहे सीमा विवाद के बीच वायुसेना की ताकत में और इजाफा होने वाला है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नवंबर के पहले हफ्ते तक भारत के अंबाला एयरबेस पर 3-4 नए राफेल आ जाएंगे। यह राफेल विमानों का दूसरा बैच होगा। 

नई दिल्ली. चीन से चल रहे सीमा विवाद के बीच वायुसेना की ताकत में और इजाफा होने वाला है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नवंबर के पहले हफ्ते तक भारत के अंबाला एयरबेस पर 3-4 नए राफेल आ जाएंगे। यह राफेल विमानों का दूसरा बैच होगा। 

इससे पहले 28 जुलाई को फ्रांस से 5 राफेल विमान का पहला बैच भारत आया था। इसे 10 सितंबर को भारत सरकार द्वारा वायुसेना में शामिल किया गया था। 

इस बैच में 3-4 राफेल आएंगे भारत
समाचार एजेंसी एएनआई ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया कि नवंबर के पहले हफ्ते में फ्रांस से 3-4 राफेल भारत आएंगे। इसके लिए भारत में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों के बाद वायुसेना में 8-9 राफेल विमान काम करना शुरू कर देंगे। 

अंबाला में तैनात हैं 5 राफेल
पहले बैच में शामिल हुए 5 राफेल को अंबाला एयरबेस पर तैनात किया गया है। चीन से चल रहे सीमा विवाद की वजह से इस एयरबेस पर राफेल की तैनाती काफी अहम है। अंबाला एयरबेस से चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर आसानी से नजर रखी जा सकती है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Brics Summit: दिल्ली के जिस होटल में ठहरेंगे जिनपिंग, जानें उसके प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया
Bank Strike 2026: 5 Days Banking की मांग, UFBU हड़ताल से Cash-Cheque Services प्रभावित