जल्द दूर होगी वैक्सीन किल्लत: केंद्र जुलाई तक 20-25 करोड़ डोज खरीदेगी, कोविशील्ड की 10 करोड़ जून तक मिलेंगी

Published : May 30, 2021, 10:32 PM IST
जल्द दूर होगी वैक्सीन किल्लत: केंद्र जुलाई तक 20-25 करोड़ डोज खरीदेगी, कोविशील्ड की 10 करोड़ जून तक मिलेंगी

सार

भारत में कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है। हालांकि, इस दौरान कुछ राज्यों से वैक्सीन की कमी की भी खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने वैक्सीन की खरीद बढ़ाकर किल्लत को खत्म करने का फैसला किया है।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है। हालांकि, इस दौरान कुछ राज्यों से वैक्सीन की कमी की भी खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने वैक्सीन की खरीद बढ़ाकर किल्लत को खत्म करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार जुलाई के आखिर तक 20 से 25 करोड़ डोज खरीदेगी। इसके बाद अगस्त और सितंबर में वैक्सीन की 30 करोड़ डोज खरीदी जाएंगी। वहीं, जून में सरकार को सीरम इंस्टीट्यूट से कोविशील्ड की 10 करोड़ डोज मिलेंगी। 

दरअसल, कोविशील्ड ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने बताया कि कंपनी ने मई में  6.5 करोड़ डोज का उत्पादन किया था। लेकिन जून में कंपनी कोवीशील्ड वैक्सीन की करीब 10 करोड़ डोज बनाएगी। कंपनी ने कहा कि उनके कर्मचारी कई चुनौतियों के बावजूद 24 घंटे काम कर रहे हैं। 

टीम कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही
यह पत्र सीरम इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ऑफ गवर्नमेंट एंड रेगुलेटरी अफेयर्स प्रकाश कुमार सिंह ने लिखा है। उन्होंने कहा, हमारी कंपनी हमेशा से देश और दुनिया के नागरिकों की बड़े पैमाने पर कोरोना से सुरक्षा के बारे में फिक्रमंद रही है। कंपनी के सभी कर्मचारी सीईओ अदार पूनावाला की लीडरशिप में टीम कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।
 
जून में मिलेंगी 12 करोड़ डोज
भारत सरकार की ओर से राज्यों को जून में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए राज्यों को 6.09 करोड़ वैक्सीन डोज दी जाएंगी। इसके अलावा राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों द्वारा प्रत्यक्ष खरीद के लिए 5.86 करोड़ डोज उपलब्ध होंगे। ऐसे में जून में राज्यों को कुल 12 करोड़ वैक्सीन की डोज मिलेंगी। 

इन राज्यों में लगी सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज

राज्य  कितनी वैक्सीन लगी (डोज)
महाराष्ट्र2,22,20,504
उप्र1,79,92,599
राजस्थान1,67,57,346
गुजरात1,67,19,359
बंगाल1,42,67,305
कर्नाटक1,33,42,546
मध्यप्रदेश  1,08,80,002

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़