Gold Smuggling : DRI ने छापा मारकर 85 किलो सोना के साथ चार विदेशियों को किया अरेस्ट

सोना तस्करी में डीआरआई ने चार विदेशी नागरिकों को अरेस्ट किया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से दो दक्षिण कोरिया के हैं, जबकि अन्य दो चीन और ताइवान के हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 19, 2021 2:38 PM IST

नई दिल्ली। भारत में तस्करी (smuggling) कर बड़े पैमाने पर गोल्ड (gold) लाया जा रहा है। एक बार फिर डीआरआई (DRI) ने करीब 85 किलो गोल्ड (85 Kg Gold) को बरामद किया है। इस सोने की कीमत करीब 42 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) ने नई दिल्ली (New Delhi) और गुरुग्राम (Gurugram) में छापेमारी कर इतने बड़े पैमाने पर सोना बरामद किया है। 

अभियान चलाकर पकड़ा सोने की खेप

डीआरआई अधिकारियों ने दिल्ली के छतरपुर और पड़ोसी जिले गुड़गांव में तस्करी के तहत लाए गए सोने के खिलाफ अभियान चलाया। डीआरआई ने कई जगहों पर छापेमारी की तब जाकर यह सफलता हाथ लगी है। बरामद सोने को जब्त कर लिया गया है। 

कैसे तस्करों ने लाया था इतना सोना?

दरअसल, तस्करों ने मशीनों के पुर्जों के रूप में सोने की खेप मंगाई थी। सोने की तस्करी मशीन के पुर्जों के रूप में की गई थी और इसे पिघलाकर विभिन्न आकृतियों में ढाला जा रहा था। छापेमारी करने वाले अधिकारियों ने कहा, "मशीनरी के पुर्जों के रूप में तस्करी कर लाए गए सोने को पिघलाकर बार, सिलेंडर के आकार में ढाला जा रहा था और स्थानीय बाजार में इसका निपटान किया जा रहा था।"

चार फॉरेनर्स को किया अरेस्ट

सोना तस्करी में डीआरआई ने चार विदेशी नागरिकों को अरेस्ट किया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से दो दक्षिण कोरिया के हैं, जबकि अन्य दो चीन और ताइवान के हैं।

पूर्व में भी मिली बड़ी सफलता

इस सप्ताह की शुरुआत में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने एक करोड़ रुपये मूल्य का 2.5 किलोग्राम सोना जब्त किया था। 16 नवंबर को, अधिकारियों ने दुबई से आई एक फ्लाइट में सीट के नीचे लाइफ जैकेट में छिपा हुआ सोना पाया था। इसी तरह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूर के पास जयपुर एयरपोर्ट पर करीब डेढ़ किलो सोने की बिस्किट बरामद किया गया था। 

यह भी पढ़ें:

PM Modi Jhansi Visit: बुंदेलखंड अब देश के विकास का सारथी बनेगा, हम मिलकर इस धरती का गौरव लौटाएंगे

Agriculture Bill: दु:खी हुए तोमर,औवेसी को जागी अब CAA वापस लेने की आस; सूद बोले-जय जवान

Haiderpora encounter: मारे गए आमिर के पिता बोले-आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का इनाम मेरे बेकसूर बेटे को मारकर दिया

Share this article
click me!