
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से परेशान भारत के लिए अच्छी खबर है। पिछले 24 घंटे में 35 हजार से अधिक मामले घटे हैं। वहीं, मौतों की संख्या भी कम हुई है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली जैसे राज्यों में भी संक्रमण कम हुआ है। इसके पीछे लॉकडाउन और अन्य पाबंदियां मानी जा रही हैं। एक अच्छी बात यह भी कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। दो दिन पहले कोरोना के 3,54,533 केस मिले थे, जो पिछले 24 घंटे में घटकर 3,19,315 रह गए हैं। यानी 35 हजार से अधिक कम हुए। वहीं, दो दिन पहले 2,806 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पिछले 24 घंटे में यह संख्या घटकर 2,762 रह गई है। संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। 2 दिन पहले 2,18,561 लोग ठीक हुए थे, जो पिछले 24 घंटे में बढ़कर 248,629 हो गई है। इस समय देश में एक्टिव केस 28,75,041 है, जबकि दो दिन पहले 28,07,333 थे।
आज का UPADE
महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी आदि की हालत में सुधार
कोरोना संक्रमण से सबसे प्रभावित महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों में संकमण की रफ्तार रुकी है। 23 अप्रैल से रोज 2 लाख से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। 23 अप्रैल को 2.20 लाख, 24 अप्रैल को 2.15 लाख और 25 अप्रैल को 2.18 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं।
इन राज्यों में कंट्रोल में आया संक्रमण
| राज्य | 25 अप्रैल | 26 अप्रैल |
| महाराष्ट्र | 66,191 | 48,700 |
| कर्नाटक | 34,804 | 29,744 |
| केरल | 28,469 | 21,890 |
| दिल्ली | 22,933 | 20,201 |
| मध्य प्रदेश | 13,601 | 12,686 |
दुनिया में कोरोना
अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो अब तक 148M केस आ चुके हैं। इनमें से 85.2M रिकवर हुए, जबकि 3.12M की मौत हुई। संक्रमण के मामल में अमेरिका अभी भी टॉप पर है। यहां 32,875,045 केस आ चुक हैं, इनमें से 586,611 की मौत हो गई। भारत में अब तक 17,625,735 केस आ चुके हैं, जबकि 197,880 की मौत हो गई। तीसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 14,370,456 केस आ चुके हैं, जबकि 392,204 की मौत हो गई।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.