
नई दिल्ली. कोरोना की दूसरी लहर के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को टेस्टिंग से जुड़ी शर्तों में कुछ बदलाव किए। नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब एक से दूसरे राज्य में जाने से पहले RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी नहीं होगा। इससे पहले राज्यों ने दूसरे राज्यों से आने पर कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की थी। इसके अलावा 5 दिन तक बुखार नहीं होने पर मरीज को बिना कोरोना रिपोर्ट के डिस्चार्ज किया जा सकेगा।
वहीं, अच्छी खबर है कि 2 दिन से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है। पिछले 24 घंटे में 3.29 नए केस मिले। जबकि 9 मई को 3.66 लाख केस मिले थे। इससे पहले 5 मई से 8 मई तक लगातार 4 लाख के ऊपर केस मिल रहे थे। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें इसी दौरान 3.55 लाख लोग ठीक हुए। इससे पहले 9 मार्च को ऐसा ट्रेंड सामने आया था। तब 17,873 मामलों के मुकाबले 20,643 लोग ठीक हुए थे।
कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ी
हालांकि मरने वालों की संख्या बढ़ गइ है। 9 मई को 3747 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पिछले 24 घंटे में 3,879 लोग अपनी जान गंवा बैठे। भारत में अब तक 2,29,92,039 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1,90,21,313 लोग ठीक हुए, जबकि 2,50,027 लोगों की मौत हुई। देश में इस समय 37,10,900 एक्टिव केस हैं।
सबसे खतरनाक दौर से गुजर चुका महाराष्ट्र अब मिसाल बन रहा
अप्रैल में देश में कोरोना केस बढ़ना शुरू हुए थे। इसमें महाराष्ट्र की हालत सबसे खतरनाक स्थिति में थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में संक्रमण की रफ्तार काबू में आई है। कर्नाटक और केरल में केस बढ़े हैं, लेकिन यह अच्छी बात है कि यहां रिकवरी रेट बेहतर है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,56,00,187 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,50,110 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 25,03,756 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,27,10,066 हुआ।
| तारीख | केस | रिकवरी | मौतें |
| 30 अप्रैल | 4,01,993 | 2,99,238 | 3522 |
| 1 मई | 3,92,488 | 3,08,769 | 3688 |
| 2 मई | 3,68,060 | 2,99,966 | 3422 |
| 3 मई | 3,57,316 | 3,18,965 | 3438 |
| 4 मई | 3,82,146 | 3,37,697 | 3786 |
| 5 मई | 4,12,431 | 3,30,676 | 3982 |
| 6 मई | 4,14,188 | 3,28,334 | 3920 |
| 7 मई | 4,01,078 | 3,19,675 | 4194 |
| 8 मई | 4,03,405 | 3,94,413 | 4133 |
| 9 मई | 3,66,317 | 3,53,580 | 3747 |
| 10 मई | 3,29,491 | 3,55,851 | 3,879 |
(सोर्स-covid19india.org)
दुनिया के टॉप-3 संक्रमित देशों में है भारत
अगर दुनिया का आंकड़ा देखें, तो भारत दुनिया के टॉप-3 संक्रमित देशों में शामिल है। मौतों के मामले में यह तीसरे नंबर पर है। अमेरिका में अब तक 33,515,308 केस आ चुके है, इनमें से 596,179 लोगों की मौत हो गई। दूसरे नंबर पर भारत है। यहां अब तक 22,991,927 केस आ चुके हैं, जबकि 250,025 लोगों की मौत हो गई। तीसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 15,214,030 केस आ चुके हैं, जबकि 423,436 लोगों की मौत हो गई। चौथे नंबर पर मैक्सिको है। यहां अब तक 2,366,496 केस आ चुके हैं, जबकि 2,366,496 लोगों की मौत हो गई। पांचवें नंबर पर यूके हैं। यहां अब तक 4,437,217 केस आ चुके हैं, जबकि 127,609 लोगों की मौत हो चुकी है।
COVID19 pic.twitter.com/X6PXcXrAjb
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.